अध्यात्म
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: निधि जैन
- Updated Aug 2, 2026, 05:30 AM IST
Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: आज 2 अगस्त को सावन 2026 का चौथा दिन है। इस दिन ग्रहों की स्थिति 12 राशियों के लिए कैसी रहने वाली है, आइए इस बारे में राशिफल के जरिए जानें।
![]()
2 अगस्त 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: आज श्रावण माह का प्रथम रविवार है। चन्द्रमा कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं, लेकिन 03:26 के बाद मीन राशि में गोचर करेंगे। केतु-शुक्र सिंह, राहु कुम्भ, शनि मीन, मंगल वृषभ, बुध मिथुन तथा सूर्य-गुरु कर्क में गोचर कर रहे हैं। श्रावण माह चल रहा है, ऐसे में यह समय शिव उपासना का है।
शिव व शक्ति की संयुक्त भक्ति ही जीवन पथ पर सफलता देती है। आसक्ति व मनोकामना रहित भगवान शंकर की भक्ति हमेशा जन्म जन्मान्तर तक काम आती है। भक्ति की पराकाष्ठा पर मुक्ति है। काम, क्रोध, मद और लोभ इन सभी का परिहार (त्याग) व केवल अपने इष्ट के चरणों में अनुराग ही भक्ति मार्ग है। अपने इष्ट के रूप व लीला का चिंतन व मनन निरंतर बना रहे, इसलिए आज शिव उपासना करें। दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें। परम ब्रह्म शिव के शरणागत रहें और श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें। आइए अब जानते हैं 2 अगस्त 2026 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
चन्द्रमा एकादश व गुरु-सूर्य चतुर्थ में गोचर करके लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। नौकरी में फोकस भी करेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। द्वितीय मंगल बहुत ही शुभ है। मंगल द्वितीय का प्रभाव रियल एस्टेट बिजनेस में बड़ा लाभ दे सकता है। आज दोपहर 03:26 के बाद आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय- सूर्योपासना करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- शुभ अंक- 01 व 09।
- भाग्य प्रतिशत- 60%
वृषभ राशि
आज दोपहर 03:26 के बाद इसी राशि से एकादश गोचर का चन्द्रमा बिजनेसमैन के लिए हितकारी रहेगा। गुरु-सूर्य तृतीय हैं। यह गोचर स्थितियां शुभ बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। राहु गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। हालांकि, आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग- हरा व सफेद।
- शुभ अंक- 01 व 09।
- भाग्य प्रतिशत- 75%
मिथुन राशि
आज दोपहर 03:26 के बाद चंद्रमा दशम रहेंगे। सूर्य व गुरु इसी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करके प्रगति देंगे। राहु नवम गोचर कर रहे हैं। शुक्र व बुध गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। दशम शनि कर्म के लिए शुभ हैं। बता दें कि आज आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
- आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें और तिल का दान करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- शुभ अंक- 02 व 03।
- भाग्य प्रतिशत- 70%
कर्क राशि
चंद्रमा अष्टम में हैं, लेकिन दोपहर 03:26 के बाद भाग्य भाव में गोचर करके शुभ फल देंगे। गुरु-सूर्य इसी राशि में व शुक्र द्वितीय भाव में हैं। शनि मीन में हैं। ऐसे में व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का समय है। नौकरी में नवीन दायित्व को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। दोपहर के बाद चन्द्रमा घर-परिवार व नौकरी के लिए शुभ हैं। आज विष्णु उपासना करेंगे तो कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।
- आज का उपाय- शिव पुराण का पाठ करें।
- शुभ रंग- पीला व लाल।
- शुभ अंक- 01 व 09।
- भाग्य प्रतिशत- 60%
सिंह राशि
आज दोपहर 03:26 के बाद चन्द्रमा अष्टम व गुरु-सूर्य द्वादश गोचर में रहकर नौकरी व व्यवसाय में लाभ देंगे। शुक्र का इस राशि में गोचर आज आपको बिजनेस में बड़े कार्य से लाभ कराएगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग, आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। गुरु व चन्द्रमा छात्रों के लिए आज शुभ हैं।
- आज का उपाय- श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें और गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- शुभ अंक- 03 व 09।
- भाग्य प्रतिशत- 75%
कन्या राशि
आज चन्द्रमा इसी राशि से छठे भाव में हैं। कर्क के गुरु व सूर्य शुभ फल दे रहे हैं। सप्तम शनि इस राशि के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए बहुत शुभ हैं। व्यवसाय व नौकरी में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकते हैं। दोपहर 03:26 के बाद बड़ा आर्थिक लाभ होना आज आपको सम्भव है।
- आज का उपाय- श्रावण में माता दुर्गा और भगवान शंकर जी की पूजा करते रहें।
- शुभ रंग- हरा व आसमानी।
- शुभ अंक-04 व 08।
- भाग्य प्रतिशत- 75%
तुला राशि
आज दोपहर 03:26 के बाद चन्द्रमा छठे गोचर में रहेंगे। आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गुरु-सूर्य दशम गोचर में हैं। ऐसे में नौकरी व व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्टूडेंट्स करियर से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए आज आप हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। हालांकि, एकादश शुक्र आर्थिक लाभ दे सकता है, लेकिन राहु व्यय देगा।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- शुभ अंक- 04 व 06।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
वृश्चिक राशि
आज दोपहर 03:26 के बाद चन्द्रमा पंचम गोचर में हैं। ऐसे में छात्रों को लाभ होगा। राशि स्वामी मंगल सप्तम शुभ फल देंगे। आज राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। सूर्य व मंगल शुभ रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखेंगे तो अच्छा रहेगा। आज धार्मिक यात्रा करने की भी संभावना है।
- आज का उपाय- भगवान शिव जी की पूजा करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- शुभ अंक- 01 व 02।
- भाग्य प्रतिशत- 70%
धनु राशि
आज दोपहर 03:26 के बाद चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। घर-परिवार में गुरु-चंद्रमा प्रगति का मार्ग दिखाएंगे। सूर्य व गुरु के कर्क गोचर से लाभ होगा। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। हालांकि, शिक्षा में संघर्ष करने के संकेत हैं। अष्टम सूर्य तथा तृतीय राहु स्वास्थ्य के लिए आज शुभ नहीं हैं। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
- आज का उपाय- गेहूं का दान करें।
- शुभ अंक- 01 व 01।
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- भाग्य प्रतिशत- 75%
मकर राशि
आज दोपहर 03:26 के बाद चन्द्रमा का तृतीय गोचर व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। सिंह के इस राशि से अष्टम शुक्र, द्वितीय राहु तथा शनि गोचर हेल्थ के लिए बहुत शुभ नहीं हैं। सूर्य कर्क के हैं, जिसके कारण पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। बता दें कि छात्रों के लिए आज का दिन प्रगति का है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान आज आप कर सकते हैं।
कुंभ राशि
आज दोपहर 03:26 के बाद चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे। गुरु व सूर्य अष्टम भाव में हैं। ऐसे में आईटी व बैंकिंग से जुड़े लोग सफल होंगे। द्वितीय शनि घर-परिवार के लिए शुभ हैं। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं। हालांकि, दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें।
- आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग- पीला व लाल।
- शुभ अंक- 01 व 09।
- भाग्य प्रतिशत- 60%
मीन राशि
आज दोपहर 03:26 के बाद चंद्रमा इसी राशि में रहेंगे। पंचम सूर्य व गुरु छात्रों के लिए प्रगति कारक हैं। गुरु-चंद्रमा बिजनेस में रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। द्वादश राहु विदेश यात्रा की योजना बनाएंगे, जबकि गुरु सभी कार्यों में सफलता देंगे। आज आपके यात्रा पर जाने की भी संभावना है। आज आप अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। इसके अलावा प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
- आज का उपाय- अरण्यकाण्ड का पाठ व सात अन्न का दान करें।
- शुभ रंग- लाल व नारंगी।
- शुभ अंक- 3 व 7।
- भाग्य प्रतिशत- 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
![]()
सुजीत जी महाराजauthor
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Spirituality
End of Article