education

MBBS व BDS की खाली सीटों पर दाखिले का मौका, MCC ने राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी का शेड्यूल किया जारी

September 15, 2026

Sep 15, 2026 05:34 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल MCC ने जारी कर दिया है। कम स्कोर वाले छात्रों के लिए भी अब डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने का आखिरी मौका है।

medical college students ( AI Image)

नीट यूजी 2026

अगर आप नीट यूजी परीक्षा 2026 में शामिल हुए थे और शुरुआती राउंड की काउंसलिंग में मनपसंद कॉलेज या सीट नहीं मिल पाई, तो निराश होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड 3 और ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दिया है। इस घोषणा के बाद से उन हजारों छात्रों के चेहरों पर फिर से खुशी लौट आई है, जो एमबीबीएस या बीडीएस की खाली बची सीटों पर एडमिशन का इंतजार कर रहे थे।

राउंड 3 की महत्वपूर्ण तारीखें ध्यान से नोट करें

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा जारी किए गए टाइमटेबल के अनुसार, राउंड 3 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस भरने की प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी। छात्र 27 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। फीस भुगतान का विकल्प 27 सितंबर शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद सबसे जरूरी चरण 'चॉइस फिलिंग' यानी अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स को चुनने का होता है। छात्र 23 सितंबर से 28 सितंबर 2026 दोपहर 12 बजे तक अपनी पसंद दर्ज कर सकेंगे। चॉइस लॉक करने की सुविधा 27 सितंबर शाम 7 बजे से 28 सितंबर दोपहर 12 बजे तक चालू रहेगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 28 और 29 सितंबर को पूरी की जाएगी और फाइनल रिजल्ट 30 सितंबर 2026 को घोषित कर दिया जाएगा। सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड: अंतिम दांव और आखरी मौका

तीसरे राउंड के खत्म होने के बाद भी अगर ऑल इंडिया कोटा में सीटें खाली रह जाती हैं, तो उसके लिए ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 दोपहर 3 बजे तक चलेगा। चॉइस फिलिंग 12 से 15 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी, वहीं चॉइस लॉक करने की खिड़की 14 अक्टूबर शाम 4 बजे से 15 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक खुलेगी। स्ट्रे वैकेंसी राउंड का नतीजा 17 अक्टूबर को आएगा। जिन छात्रों को सीटें अलॉट होंगी, उन्हें 19 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच अपने कॉलेज में जाकर दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

छात्र इन बातों का रखें विशेष ध्यान

अगर आपने राउंड 1 या 2 में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था या आपको पहले कोई सीट अलॉट नहीं हुई थी, तो आप फ्रेश रजिस्ट्रेशन के साथ राउंड 3 में हिस्सा ले सकते हैं। चॉइस लॉक करते समय बहुत सावधानी बरतें, क्योंकि एक बार चॉइस लॉक हो जाने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। कम रैंक या कम स्कोर वाले छात्रों के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड में सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों की बची सीटों पर मौका बनने की पूरी संभावना रहती है। इसलिए समय सीमा खत्म होने से पहले ही अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें और MCC की वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें

Hindi Newsकरियर न्यूज़MBBS की खाली सीटों पर दाखिले का मौका, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी का शेड्यूल जारी

See Less