Max Min and Meowzaki की कहानी मिनी और मैक्स नाम के एक लाइव-इन कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी में उनकी पालतू बिल्ली Meowzaki भी एक अहम हिस्सा है. दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे टूटने लगता है और ब्रेकअप के बाद मिनी अपनी बिल्ली मैक्स के पास छोड़ जाती है.

New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/24/max-min-and-meowzaki-2026-07-24-20-57-02.png)
Photograph: (medhashankr)
Movie : Max Min and Meowzaki
Stars : 3.5
देश में इस वक्त इतना कुछ नेगेटिव और डिस्टर्बिंग चल रहा है कि कभी-कभी बस दिल करता है... थोड़ी देर के लिए इस शोर-शराबे से दूर चला जाए. अगर आप भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है....
आज मैं आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाला हूं, जो आपको सिर्फ एंटरटेन नहीं करेगी... बल्कि कुछ देर के लिए सुकून भी देगी. फिल्म का नाम है Max Min and Meowzaki.
आजकल जब हर दूसरी फिल्म सिर्फ एक्शन, शोर और बड़े-बड़े VFX पर चल रही है... ऐसे समय में Max Min and Meowzaki जैसी छोटी लेकिन दिल से बनाई गई फिल्म एक ताज़ी हवा के झोंके जैसी लगती है.
तो आइए, बिना कोई स्पॉइलर दिए बात करते हैं कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या खास है... और क्या इसे इस वीकेंड आपकी वॉचलिस्ट में जगह मिलनी चाहिए या नहीं?
कहानी
Max Min and Meowzaki की कहानी मिनी और मैक्स नाम के एक लाइव-इन कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी में उनकी पालतू बिल्ली Meowzaki भी एक अहम हिस्सा है. दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे टूटने लगता है और ब्रेकअप के बाद मिनी अपनी बिल्ली मैक्स के पास छोड़ जाती है.
यहीं से फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं रहती, बल्कि अकेलेपन, रिश्तों, जिम्मेदारियों, परिवार और खुद को समझने की एक खूबसूरत जर्नी बन जाती है. कहानी में पिता-पुत्र के रिश्ते और मानसिक संघर्षों को भी बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है.
डायरेक्शन
डायरेक्टर Padmakumar Narasimhamurthy ने बिना किसी ड्रामेबाजी या जबरदस्ती के इमोशंस को बहुत नैचुरल तरीके से पेश किया है. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी सादगी है. कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, लेकिन हर सीन का अपना मकसद है. खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी, शांत बैकग्राउंड स्कोर और रियलिस्टिक ट्रीटमेंट फिल्म को एक थेरेपी जैसा अनुभव बना देते हैं. अगर आपको स्लो-बर्न और कंटेंट-ड्रिवन फिल्में पसंद हैं, तो इसका डायरेक्शन आपको जरूर पसंद आएगा.
एक्टिंग
सिद्धार्थ मेनन ने एक स्ट्रगलिंग म्यूज़िशियन के किरदार में शानदार काम किया है. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और इमोशनल सीन दिल को छू जाते हैं. मेधा शंकर अपने किरदार में बेहद सहज लगी हैं. मंदिरा बेदी, आदिल हुसैन और नासर जैसे अनुभवी कलाकारों ने भी अपने-अपने किरदारों में जान डाल दी है. फिल्म की सबसे अच्छी बात यही है कि कोई भी परफॉर्मेंस ओवर-द-टॉप नहीं लगती, सब कुछ बेहद रियल और ईमानदार महसूस होता है.
Final Verdict
अगर आप सिर्फ मसाला एंटरटेनमेंट, बड़े स्टार्स और हाई-वोल्टेज एक्शन ढूंढ रहे हैं, तो शायद Max Min and Meowzaki आपके लिए नहीं है. लेकिन अगर आप ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जो आपको कुछ देर के लिए इस भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर ले जाकर सुकून दे, रिश्तों की अहमियत समझाए और दिल को छू जाए, तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए.
यह फिल्म आपको हंसाती कम है, लेकिन महसूस बहुत कुछ कराती है.
ये भी पढ़ें: 'द इंडिया स्टोSonaliरी' की ग्रैंड स्क्रीनिंग में छाए काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े, फिल्म की कहानी ने छुआ लोगों का दिल