world-news

Maruti Suzuki की कारों पर ₹1.36 लाख तक की महाबचत, प्री-नवरात्रि बुकिंग ऑफर शुरू, जानें डिटेल्स

October 3, 2026

Maruti Suzuki October Offers 2026: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही Maruti Suzuki ने अपनी Nexa रेंज की कारों पर ऑफर्स की घोषणा कर दी है. अक्टूबर 2026 में दिल्ली-NCR में Grand Vitara, Fronx, XL6, Jimny, Invicto और e Vitara जैसी कारों पर ग्राहकों को अलग-अलग फायदे मिल रहे हैं. ये ऑफर्स 1 अक्टूबर 2026 से लागू हैं. इसके अलावा चुनिंदा मॉडल पर प्री-नवरात्रि बुकिंग ऑफर भी दिया जा रहा है, जो 1 से 10 अक्टूबर तक लागू है.

Grand Vitara पर सबसे बड़ा ऑफर

Nexa की Grand Vitara पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है. इसके Sigma पेट्रोल MT वेरिएंट पर 1.36 लाख रुपये तक का अधिकतम लाभ दिया जा रहा है. वहीं, Delta पेट्रोल MT/AT वेरिएंट पर 1.26 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. Zeta और Alpha MT/AT वेरिएंट पर 1.15 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है. इसके साथ 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है. AWD वेरिएंट पर भी 1.15 लाख रुपये तक का लाभ और 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है.

ये भी पढ़ें: सितंबर में इन कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा कारें, टॉप-6 कंपनियों ने घेरा 92.5% हिस्सा, Mahindra का बड़ा उलटफेर, देखें टॉप-10 लिस्ट

Grand Vitara Hybrid और CNG पर भी फायदा

Grand Vitara के Strong Hybrid वेरिएंट पर 1.20 लाख रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. इसके साथ 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और लागू होने पर रोड टैक्स बेनिफिट भी मिल सकता है. Strong Hybrid मॉडल पर लागू शर्तों के अनुसार 1.85 लाख रुपये तक का रोड टैक्स बेनिफिट भी मिल सकता है. CNG मॉडल की बात करें तो Delta CNG पर 1 लाख रुपये तक और Zeta CNG पर 90,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है.

Fronx पर भी मिल रहा ऑफर

Maruti Suzuki Fronx के अलग-अलग इंजन और वेरिएंट पर अलग-अलग ऑफर दिए गए हैं.

  • 1.2 लीटर पेट्रोल: 22,100 रुपये तक
  • Turbo पेट्रोल: 27,100 रुपये तक
  • CNG: 15,000 रुपये तक

Turbo-पेट्रोल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 27,100 रुपये तक का फायदा मिल रहा है.

XL6 पर 61 हजार रुपये तक का फायदा

Nexa की प्रीमियम MPV XL6 पर भी अक्टूबर में ऑफर दिया गया है. इसके पेट्रोल MT/AT वेरिएंट पर 61,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है. वहीं CNG वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है.

Invicto पर 95 हजार रुपये तक का लाभ

Maruti Suzuki की प्रीमियम MPV Invicto के सभी वेरिएंट पर अक्टूबर में 95,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. यह ऑफर अलग-अलग लागू योजनाओं के आधार पर बदल सकता है.

Jimny पर सीधा 35 हजार रुपये का फायदा

ऑफ-रोड SUV Jimny के सभी वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. इस मॉडल के सभी वेरिएंट के लिए ऑफर एक समान रखा गया है.

e Vitara पर फ्री चार्जर और होम इंस्टॉलेशन

Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक SUV e Vitara पर ऑफर का तरीका थोड़ा अलग है. इसके सभी वेरिएंट के साथ फ्री चार्जर और होम चार्जर इंस्टॉलेशन दिया जा रहा है. इसके अलावा लागू होने वाले दूसरे बेनिफिट भी ग्राहकों को मिल सकते हैं.

किस कार पर कितना फायदा?

मॉडलवेरिएंटअधिकतम लाभ
Fronx1.2L Petrol₹22,100
FronxTurbo₹27,100
FronxCNG₹15,000
Grand VitaraSigma Petrol MT₹1.36 लाख
Grand VitaraDelta Petrol MT/AT₹1.26 लाख
Grand VitaraZeta/Alpha MT/AT₹1.15 लाख + 5 साल EW
Grand VitaraAWD₹1.15 लाख + 5 साल EW
Grand VitaraStrong Hybrid₹1.20 लाख तक + 5 साल EW
Grand VitaraDelta CNG₹1 लाख
Grand VitaraZeta CNG₹90,000
XL6Petrol MT/AT₹61,000
XL6CNG₹50,000
Jimnyसभी वेरिएंट₹35,000
e Vitaraसभी वेरिएंटफ्री चार्जर + होम इंस्टॉलेशन
Invictoसभी वेरिएंट₹95,000

ध्यान रखें, पूरी रकम कैश डिस्काउंट नहीं

यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है. कंपनी की ओर से बताए गए अधिकतम बेनिफिट का मतलब सीधे उतनी रकम की कैश छूट नहीं है. इन ऑफर्स में कई तरह के फायदे जोड़े गए हैं. इनमें कंज्यूमर ऑफर, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हो सकते हैं.

एक्सचेंज और स्क्रैपेज में से एक का फायदा

कंपनी के ऑफर के अनुसार ग्राहक एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट में से किसी एक का लाभ ले सकता है. वहीं, अपग्रेड लॉयल्टी बोनस को एक्सचेंज बोनस के साथ जोड़ा जा सकता है. यह पुराने Maruti Suzuki वाहन को अपग्रेड करने वाले ग्राहकों के लिए लागू है. इसलिए कार खरीदने से पहले डीलर से अपने पुराने वाहन, वेरिएंट और पात्रता के आधार पर फाइनल ऑफर की जानकारी जरूर लें.

1 से 10 अक्टूबर तक खास बुकिंग ऑफर

फेस्टिव सीजन की शुरुआत को देखते हुए Maruti Suzuki ने 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक प्री-नवरात्रि बुकिंग ऑफर भी रखा है. हालांकि, यह ऑफर चुनिंदा मॉडल पर लागू है. इसलिए बुकिंग से पहले संबंधित Nexa डीलर से इसकी शर्तों की जानकारी लेना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल का खर्च होगा आधा, ये हैं ₹20 लाख के अंदर 5 बेस्ट हाइब्रिड कारें; 28kmpl से ज्यादा का माइलेज, बैटरी अपने आप होगी चार्ज