Maruti Dzire CNG अब 5-स्पीड AMT के साथ आई है. 36.47 km/kg माइलेज, CNG की कम रनिंग कॉस्ट और ऑटोमैटिक ड्राइविंग का कॉम्बिनेशन कितना काम का है, जानें पूरी डिटेल.
Written By : सोमनाथ चटर्जी | Updated at : 18 Sep 2026 10:09 PM (IST)

मारुति डिजायर सीएनजी एएमटी
Source : ABP Live
CNG कार चलाने वालों के लिए अब ऑटोमैटिक का विकल्प भी मिल रहा है. Maruti Suzuki ने Dzire CNG को 5-स्पीड AGS यानी AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया है. इसमें CNG की कम रनिंग कॉस्ट के साथ ऑटोमैटिक गियर की सुविधा मिलती है. हालांकि, CNG टैंक का सेटअप पहले जैसा ही है. इस गाड़ी में अंडरबॉडी सीएनजी नहीं दी गई है, जिसकी वजह से डिक्की में जगह की कमी नजर आती है.
Dzire CNG AMT: पहली ड्राइव में कैसी लगी?
Dzire CNG में 5-स्पीड AGS/AMT गियरबॉक्स दिया गया है. कार में एक ही CNG टैंक है और यह अंडरबॉडी में नहीं लगाया गया है. शहर में ड्राइविंग के दौरान AMT काफी सुविधाजनक महसूस होता है. कम स्पीड पर भी गियर स्मूथली बदलते हैं. CNG मोड में भी गाड़ी की परफॉर्मेंस अच्छी-खासी है. खासकर ट्रैफिक में बार-बार क्लच और गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए मैनुअल के मुकाबले ड्राइविंग ज्यादा आरामदायक हो जाती है.
हालांकि हाईवे पर ज्यादा स्पीड में गियर बदलते समय थोड़ा पॉज और लैग महसूस होता है, लेकिन शहर में मिलने वाली सुविधा को देखते हुए यह कमी ज्यादा बड़ी नहीं लगती.

माइलेज और प्रैक्टिकलिटी कैसी है?
Dzire CNG AMT की कंपनी द्वारा बताई गई माइलेज 36.4 km/kg है. कम ईंधन खर्च के लिहाज से यह आंकड़ा इस गाड़ी को खास बनाता है. CNG की वजह से मेंटिनेंस खर्च भी कम रहने की उम्मीद है. इसके अलावा AMT मिलने से शहर में ड्राइविंग और आसान हो जाती है.
खल सकती है स्पेस की कमी
हालांकि, CNG वर्जन में बूट स्पेस कम हो जाता है, क्योंकि CNG टैंक अंडरबॉडी में नहीं है. यानी ज्यादा सामान लेकर चलने वालों को इस बात का ध्यान रखना होगा.

Maruti की CNG रेंज में बढ़ा ऑटोमैटिक का विकल्प
Maruti Suzuki ने सिर्फ Dzire ही नहीं, बल्कि Baleno और Swift CNG को भी AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया है. तीनों में 5-स्पीड AGS/AMT गियरबॉक्स मिलता है. CNG कारों की बढ़ती मांग के बीच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो CNG की कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं, लेकिन मैनुअल गियरबॉक्स वाली गाड़ी नहीं चलाना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: Hybrid vs CNG, ज्यादा चलाने पर किसमें बचेगा ज्यादा पैसा?
Published at : 18 Sep 2026 10:09 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola