KBC में कंटेस्टेंट से पूछा गया कि 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाला पहली भारतीय क्रिकेटर कौन है. क्या आपको इस सवाल का सही जवाब पता है? यहां जानिए.
Written By : उफक साहिल | Updated at : 18 Sep 2026 10:05 PM (IST)

200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाला पहला भारतीय कौन?
Source : सोशल मीडिया (एक्स)
टीवी के मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में क्रिकेट से जुड़ा एक दिलचस्प सवाल सामने आया, जिसने भारतीय महिला क्रिकेट की बड़ी उपलब्धि की याद दिला दी. कंटेस्टेंट से पूछा गया कि 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर कौन हैं. इस सवाल का सही जवाब हरमनप्रीत कौर है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 200 मैच पूरे कर इतिहास रचा है.
हरमनप्रीत कौर ने 21 जून 2026 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 200वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. इसके साथ ही वो 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं. उनकी ये उपलब्धि महिला और पुरुष क्रिकेट दोनों में खास रही.
यह भी पढ़े: टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 बल्लेबाज, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
Question in Yesterday's KBC for 7,50,000 😮 pic.twitter.com/4oHikFKf33
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) September 17, 2026
200 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाली पहली क्रिकेटर
हरमनप्रीत कौर महिला और पुरुष क्रिकेट को मिलाकर 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर भी बनीं. उनके नाम ये खास रिकॉर्ड दर्ज है. हरमनप्रीत कौर के 200वें टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले भारतीय टीम ने उन्हें खास अंदाज में सम्मानित किया. उन्हें 200 नंबर की खास जर्सी और कैप दी गई. इस मौके पर हरमनप्रीत ने अपने क्रिकेट सफर में साथ देने वाले परिवार, दोस्तों, BCCI और टीम की साथी खिलाड़ियों का शुक्रिया किया.
200 मैचों तक कैसे पहुंचीं
हरमनप्रीत ने जून 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक इस फॉर्मेट में खेलना जारी रखा और 200 मैचों का आंकड़ा पूरा किया.
KBC में क्या था सही जवाब
KBC में पूछे गए इस सवाल का सही जवाब हरमनप्रीत कौर था. टी20 इंटरनेशनल में 200 मैच खेलने की उनकी उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक खास रिकॉर्ड है.
यह भी पढ़े: एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम

About the author उफक साहिल
उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.
Read More
Published at : 18 Sep 2026 10:05 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola