मारुति सुजुकी ने हाल ही में भारत में नई Baleno फेसलिफ्ट लॉन्च की है. कंपनी ने इस बार कार के डिजाइन से लेकर इंजन और फीचर्स तक में कई बड़े बदलाव किए हैं. नई Baleno की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये तक जाती है. इसका मुकाबला मुख्य रूप से Tata Altroz और Hyundai i20 जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों से है.
नई Baleno में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन और इंजन में देखने को मिलता है. कार को नया फ्रंट डिजाइन दिया गया है, जबकि इसमें नया Z-Series 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन भी मिलता है. इसके अलावा कार में सेगमेंट-फर्स्ट Level 2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स भी जोड़े गए हैं. अगर आप भी नई Baleno खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और यह सोच रहे हैं कि इसका कौन सा वेरिएंट सबसे ज्यादा पैसा वसूल यानी वैल्यू फॉर मनी (VFM) है, तो Delta वेरिएंट सबसे बेहतर विकल्प है.
Baleno Delta क्यों है सबसे VFM?
कई लोगों के मुताबिक Baleno का Zeta वेरिएंट सबसे ज्यादा वैल्यू देता है, लेकिन अगर कीमत और फीचर्स दोनों को ध्यान में रखा जाए, तो Delta वेरिएंट ज्यादा संतुलित पैकेज लगता है. Baleno Delta की एक्स-शोरूम कीमत करीब 7 लाख से 7.92 लाख रुपये के बीच है. वहीं Zeta वेरिएंट की कीमत 8 लाख से 8.92 लाख रुपये तक जाती है. यानी Delta खरीदने पर Zeta की तुलना में करीब 1 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है.
Delta वेरिएंट में आपको इंफोटेनमेंट सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी TPMS और बॉडी-कलर्ड डोर हैंडल जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें मैनुअल और AMT दोनों गियरबॉक्स का विकल्प है. CNG पावरट्रेन का विकल्प भी इसकी उपयोगिता को बढ़ाता है.
डिजाइन और कलर
Delta वेरिएंट में सिल्वर इंसर्ट के साथ नया ग्रिल दिया गया है. इसमें हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, नया फ्रंट बंपर और फॉग लैंप के लिए हाउसिंग मिलती है. कार में बॉडी-कलर्ड डोर हैंडल और टर्न इंडिकेटर के साथ बॉडी-कलर्ड ORVM दिए गए हैं. इस वेरिएंट में 15-इंच स्टील व्हील्स के साथ व्हील कवर और रूफ पर शार्क-फिन एंटीना भी मिलता है.
Baleno Delta को Splendid Silver, Arctic White, Celestial Blue, Bluish Black, Grandeur Grey और Opulent Red जैसे रंगों में खरीदा जा सकता है. Sigma वेरिएंट की तुलना में Delta में Bluish Black और Opulent Red जैसे अतिरिक्त कलर विकल्प भी मिलते हैं.
इंटीरियर और फीचर्स
Delta वेरिएंट में ब्लू और ग्रे डुअल-टोन केबिन दिया गया है. डैशबोर्ड पर एल्युमिनियम फिनिश के इंसर्ट मिलते हैं. इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर और छोटा MID दिया गया है. कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके साथ चार-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, फ्रंट स्लाइडिंग सेंटर आर्मरेस्ट और पीछे AC वेंट दिए गए हैं. रियर में Type-C USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है. सीटों पर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है और चारों पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट मिलते हैं.
सेफ्टी फीचर्स भी मजबूत
सेफ्टी के मामले में Delta वेरिएंट में 6 एयरबैग, Electronic Stability Control (ESC), Hill Hold Assist, TPMS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलता है.
कुल मिलाकर, अगर आपका बजट करीब 7-8 लाख रुपये है और आप Baleno खरीदना चाहते हैं, तो Delta वेरिएंट कीमत, फीचर्स, इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों के बीच अच्छा है. यही वजह है कि इसे इस कार का सबसे ज्यादा पैसा वसूल वेरिएंट माना जा सकता है.
ये भी पढ़ें- महिंद्रा की इस SUV ने सेफ्टी में गाड़ा झंडा, मिल गई 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

महेंद्र भार्गव
महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.
Read More