entertainment

Manisha Rani Home: 1 करोड़ का इंटीरियर, 5 करोड़ का घर... मनीषा रानी ने दिखाया अपना ड्रीम होम 'आंगन'

August 3, 2026

Manisha Rani Mumbai House Tour: 28 साल की उम्र में मनीषा रानी ने वो कर दिखाया, जिसे करने में लोगों को सालों लग जाते हैं. बिहार के मुंगेर की मनीषा ने मुंबई के पॉश इलाके में अपना खुद का घर खरीदा और उसे लग्जरी होम बना दिया. ‘बिग बॉस OTT’ फेम और इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी ने आखिरकार मुंबई के गोरेगांव में अपने आलीशान घर की झलक दिखाई है. लगभग 5 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस घर में रहने आने से पहले मनीषा ने इसके रेनोवेशन में एक साल से ज्यादा का समय लगाया. मनीषा ने अपने घर का नाम ‘आंगन’ रखा है. घर के एंट्री गेट पर पीतल के हैंडल वाला पूरी तरह से सफेद दरवाजा लगा है.

मनीषा रानी को अपने सपनों के घर का रेनोवेशन पूरा करने में एक साल लगा और उन्होंने इसके कस्टमाइज्ड इंटीरियर डिजाइन पर 1 करोड़ रुपये खर्च किए. मनीषा के इस 3-BHK अपार्टमेंट की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस का घर मुंबई की एक सोसायटी की 17वीं मंजिल पर है.

मनीषा रानी का लग्जरी घर

मनीषा रानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर होम टूर वीडियो शेयर कर अपने सपनों के आशियाने की झलक दिखाई. मनीषा ने बताया कि घर का हर कोना उनकी पसंद के हिसाब से डिजाइन किया गया है. सिर्फ इंटीरियर पर ही करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, ताकि घर बिल्कुल वैसा बने जैसा उन्होंने हमेशा सपना देखा था. घर के एंट्रेंस से लेकर लिविंग एरिया तक हर जगह मॉडर्न और एलिगेंट इंटीरियर देखने को मिलता है. मनीषा ने बताया कि उन्होंने अपने घर का नाम ‘आंगन’ रखा है, क्योंकि वो चाहती थीं कि ये सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि परिवार और अपनों से जुड़ी यादों की जगह बने.

Screenshot 2026 08 03 143407

मनीषा रानी के घर का एंट्रेस

मनीषा के घर में एंट्री लेते ही पहले एक छोटा सा मंदिर दिखाई दिया. जहां मनीषा ने भगवान हनुमान, मां लक्ष्मी, शिव जी और गणेश जी की मूर्ति रखी है. उन्होंने कहा, “पुजारी ने सलाह दी थी कि वास्तु के हिसाब से मंदिर को यहीं रखा जाए.” मंदिर के पास में एक छोटा सा रबर प्लांट भी रखा दिखा, जिसे लेकर मनीषा ने कहा कि वास्तु में रबर प्लांट को पैसों के लिए शुभ माना जाता है.

Screenshot 2026 08 03 145924

होम टूर के दौरान मनीषा ने अपना लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया, मॉड्यूलर किचन, बेडरूम, ड्रेसिंग एरिया और बालकनी भी दिखाई. इसमें एक बड़ी बालकनी, बिना डाइनिंग टेबल वाला एक बड़ा ओपन-प्लान लिविंग रूम और एक कस्टम वॉक-इन वॉर्डरोब/ड्रेसिंग रूम है. मनीषा रानी के नए घर में अलग-अलग कमरों में अलग-अलग कलर थीम और मार्बल-फिनिश वाली खास किचन कैबिनेट है. उन्होंने बताया कि घर के हर हिस्से को उन्होंने खुद प्लान किया है और हर छोटी-बड़ी चीज में उनकी पसंद शामिल है.

मनीषा रानी की जर्नी

घर दिखाते-दिखाते मनीषा कई बार इमोशनल भी नजर आईं, उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मुंबई जैसे शहर में अपना इतना खूबसूरत घर होगा. आज उनका ये सपना पूरा हो गया है और इसके लिए वो अपने फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करती हैं. मनीषा रानी का सफर भी किसी इंसपिरेशन से कम नहीं है. बिहार के एक छोटे से शहर से निकलकर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पहचान बनाई. इसके बाद ‘बिग बॉस OTT 2’, ‘झलक दिखला जा 11’ और कई म्यूजिक वीडियोज ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button