world-news

Bankipur : CM से मंत्री तक..बांकीपुर में कई दिग्गज हारे चुनाव, जानिए इस सीट का पूरा इतिहास

August 3, 2026

Bankipur Bypoll Result : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सीट खाली करने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की वोटिंग की  गिनती खत्म हो चुकी है। इस बार बांकीपुर में बड़ा उलटफेर हो गया है। पहली बार चुनाव लड़े प्रशांत किशोर जीत गए हैं।

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर इस वक्त पूरे देश की नजरें हैं। क्योंकि यहां बड़ा उलटफेर हो गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के गढ़ में पहली बार जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए हैं। वह पहले राउंड की गिनती से आखिरी तक लीड बनाए हुए थे। पीके अब बांकीपुर के विधायक होंगे। तो आइए जानते हैं बांकीपुर सीट जो कभी पटना पश्चिम विधानसभा के नाम से जानी जाती थी, उसका अब तक का इतिहास कैसा रहा है। कौन कौन यहां से चुनाव जीता और कौन कौन दिग्गज को हार का सामना करना पड़ा।

बांकीपुर की जनता देती है चौंकाने वाले नतीजे

बता दें कि बिहार के साथ साथ दिल्ली के दिग्गज नेताओं की नजरें इस वक्त बांकीपुर सीट पर टिकी हैं। जिसने कई बार बड़े-बड़े नेताओं को जीत का ताज पहनाया तो कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। यहां से बॉलीवुड स्टार से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री तक चुनाव हार चुके हैं। बांकीपुर की जनता ने कई बार ऐसे चौंकाने वाले फैसले दिए हैं, जिससे बिहार की पूरी सियासत हिल गई। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही हो गया।

बांकीपुर विधानसभा से अब तक कौन कौन जीता?

  • 1957: रामशरण राय (कांग्रेस)
  •  1962: कृष्ण बल्लभ सहाय (कांग्रेस)
  • 1967: महामाया प्रसाद सिन्हा 1969 
  • (उपचुनाव): ए. के. सेन (CPI)
  •  1972: सुनील मुखर्जी (CPI) 
  • 1977: ठाकुर प्रसाद (जनता पार्टी) 
  • 1980: रणजीत सिन्हा (कांग्रेस) 
  • 1985: रामनंदन यादव (निर्दलीय) 
  • 1995: नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा (भाजपा)
  •  2000: नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा (भाजपा)
  •  फरवरी 2005: नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा (भाजपा)
  •  अक्टूबर 2005: नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा (भाजपा)
  •  2006 (उपचुनाव): नितिन नवीन (भाजपा) 2010: 
  • नितिन नवीन (भाजपा) 2015: नितिन नवीन (भाजपा) 
  • 2020: नितिन नवीन (भाजपा) 
  • 2025: नितिन नवीन (भाजपा)

बांकीपुर सीट से सीएम से लेकर मिनिस्टर तक हारे

  • 2020 के विधानसभा चुनाव में अभिनेता लव सिन्हा चुनाव हारे
  • 2020 में ही पुष्पम प्रिया चौधरी भी इस सीट से चुनाव हारीं।
  • पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय भी इस क्षेत्र से चुनाव हार चुके हैं।
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव भी इस सीट से चुनाव हार चुके हैं।
  • अक्टूबर 2005 के चुनाव में कांग्रेस के राजेश कुमार भी चुनाव हारे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।