Mahtari Vandan Yojana 31st Installment: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। योजना की 31वीं किस्त 25 अगस्त को सीएम विष्णुदेव साय बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
बालोद के डौंडीलोहारा सम्मान समारोह
सीएम मंगलवार को बालोद जिले के डौंडीलोहारा मिनी स्टेडियम में बिहान दीदी और स्व-सहायता समूहों के सम्मान समारोह मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इसी दौरान महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
67 लाख से ज्यादा बहनों के खातों में पहुंचेंगे पैसे
जानकारी के अनुसार, महतारी वंदन योजना में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के बैंक खातों में 631 करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
सीएम ने 23 अगस्त को किया था ऐलान
सीएम साय ने रक्षाबंधन से पहले बहनों को सितंबर महीने की राशि देने को एक दिन पहले ही ऐलान किया था।
अब तक 30 किस्तें जारी
जानकारी के अनुसार, महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के खातों में अब तक 30 किस्तों के जरिए 19,444 करोड़ रुपए की दी जा चुकी है।
क्या है महतारी वंदन योजना ?
छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की के लिए महतारी वंदन योजना मार्च 2024 से लागू की गई है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
कौन होगा इस योजना का पात्र ?
विवाहित महिला, जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी हो।
आवेदन के कैलेंडर वर्ष अर्थात जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 01 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम न हो।
विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होगी।
योजना में कितना पैसा मिलता है ?
योजना की पात्र महिला को रुपये 1000/- प्रतिमाह का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाता है।
सामाजिक सहायता कार्यक्रम/विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को रु. 1000/- से कम पेंशन राशि प्राप्त होने पर शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: बिलासपुर से इंदौर तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस: यात्रियों को मिलेगी सीधी सेवा, SECR ने रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
आवेदन, पेमेंट और शिकायत के लिए क्या करें ?
महतारी वंदन योजना लिंक के माध्यम से हितग्राही द्वारा अपने आवेदन एवं भुगतान की स्थिति जान सकते हैं। इसके अलावा कोई शिकायत हो तो कर सकते है,तथा शिकायत के निराकरण की स्थिति देख सकते हैं। हितग्राही द्वारा लाभ त्याग एवं मृत्यु की जानकरी दर्ज कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए समस्त जिले एवं राज्य का संपर्क नबर उपलब्ध है ।
महतारी वंदन योजना का लिंक- https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/
ये खबर भी पढ़ें: Raipur IGKV Paper Leak Case: छत्तीसगढ़ में कृषि विश्वविद्यालय ने प्लांट पैथोलॉजी का पेपर भी रद्द किया, पेपर लीक केस में दुर्ग कॉलेज को नोटिस, न्यू शेड्यूल
सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल