auto

Mahindra Scorpio Lifestyler हुई अनवील, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स - mahindra scorpio lifestyler pickup truck launches with led fog lamps terrain modes

August 14, 2026

Mahindra Scorpio N Pickup: महिंद्रा ने अपनी पिकअप ट्रक Scorpio Lifestyler को 19.79 लाख रुपए की कीमत पर लॉन्च कर दिया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra ने अपनी पिकअप ट्रक Scorpio Lifestyler को अनवील कर दिया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.79 लाख रुपए है। यह 2023 ग्लोबल पिकअप कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इसे Scorpio N वाले बॉडी-ऑन फ्रेम चेसिस पर ही तैयार किया गया है। भारत में इस पिकअप ट्रक का मुकाबला Toyota Hilux और Isuzu D Max V Cross से होगा।

कीमत और लॉन्च

भारत में Mahindra Scorpio Lifestyler की शुरुआती कीमत 19.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तय कर दी है। इसे अप्रैल 2027 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस कीमत के साथ Scorpio Lifetyler अपने दोनों प्रतिद्वंदियों से काफी सस्ती होगी जिनकी शुरुआती कीमत 25 लाख रुपए से ज्यादा है।

एक्सटीरियर डिजाइन

Scorpio Lifestyler के फ्रंट में L-शेप के DRL सिग्नेचर के साथ हाई-सेट LED हेडलैंप दिए गए हैं। इसमें कॉन्ट्रास्टिंग एक्सेंट का साथ एक चौड़ी हनीकॉम्ब-पैटर्न वाली ग्रिल और बोनट के आगे के हिस्से पर Scorpio वर्डमार्क है। इसके नीचे Mahindra लेटरिंग वाली एक मस्कुलर स्किड प्लेट, एक मेश्ड एयर डैम और LED फॉग लैंप दिए गए हैं।

कैसा है साइड प्रोफाइल?

साइड से देखने पर Scorpio Lifestyler में डबल-कैन कॉन्फिगरेशन मिलता है। इसमें ऑफ-रोड टायरों से लैस डुअल-टोन अलॉय व्हील, चौड़ी साइड क्लैडिंग, रूफ रेल्स और एक किंक्ड बेल्टलाइन दी गई है। Scorpio Lifestyler के पिछले हिस्से में सी-आकार के DRL वाले वर्टिकल LED लैंप दिए गए हैं।

इंटीयरियर और फीचर्स

अंदर से Scorpio Lifestyler इसके मजबूत बाहरी लुक की तुलना में काफी प्रीमियम है। डैशबोर्ड पर एसी वेंट के बीच में एक वर्टिकल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी गई है। इसके अलावा, टचस्क्रीन के नीचे क्लाइलेट कंट्रोल पैनल और कई फिजिकल बटन दिए गए हैं। ड्राइवर के आगे एक तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है जबकि ट्रांसमिशन टनल पर और भी कई फिजिकल कंट्रोल दिए गए हैं।

इसमें Wireless Apple CarPlay और Android Auto, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और टेरेन मोड्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

इंजन और पावर

नई Mahindra Scorpio Lifestyler में जाने-पहचाने इंजन विकल्प मिलेंगे लेकिन मार्केट के आधार पर ये विकल्प अलग हो सकते हैं। इसमें 200bhp तक की पावर देने वाला 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 450nm का टॉर्क देने वाला 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिल सकता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के विकल्प दिए जाएंगे। इसके साथ ही, इसमें Mahindra का आधुनिक 4XPLOR 4WD सिस्टम भी शामिल हो सकता है।