world-news

Commercial Vehicle: महिंद्रा ने हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में पेश की नई रेंज, जानें खासियतें - Haribhoomi

August 14, 2026

Commercial Vehicle: महिंद्रा ट्रक एंड बस के हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में नई BLAZO i-TRK रेंज पेश 10% ज्यादा माइलेज और 48 घंटे के अपटाइम के साथ बेहतर कमाई का भरोसा देगी।

Mahindra BLAZO i-TRK

हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में नई BLAZO i-TRK रेंज पेश

  • Published: 14 Aug 2026, 09:25 PM IST
  • Last Updated: 14 Aug 2026, 09:25 PM IST

Commercial Vehicle: महिंद्रा ट्रक एंड बस ने गुरुवार को हैवी कमर्शियल गाड़ियों की अपनी नई BLAZO i-TRK रेंज को पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह रेंज 10 प्रतिशत ज्यादा माइलेज और 48 घंटे के अपटाइम की गारंटी देगी जिसके साथ 10,000 रुपए रोजाना की राशि का एश्योरेंस भी मिलता है। महिंद्रा ट्रक एंड बस के मुताबिक यह नई रेंज कंपनी के Profit ka Rocket पर आधारित है।

इंजन और तकनीक
BLAZO i-TRK में महिंद्रा की अगली पीढ़ी का 320hp वाला mPOWER इंजन और iMAXX 2.0 कनेक्टेड व्हीकल प्लैटफॉर्म दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इस मकसद फ्यूल एफिशिएंसी, प्रोडक्टिविटी और अपटाइम को बढ़ाना है। कंपनी के मुताबिक, 48-घंटे की अपटाइम गारंटी इस इंडस्ट्री में पहली बार है जिसके साथ नियम और शर्तों के अंदर 10,000 रुपए प्रति दिन का आश्वासन भी मिलता है।

महिंद्राका कहना है कि, यह नई रेंज ग्राहकों को उनकी कमाई बढ़ाने और उनके संचालन पर कंट्रोल रखने में मदद करने के लिए इंजीनियरिंग, कनेक्टेड तकनीक और एक भरोसेमंद ओनरशिप अनुभव का मेल है।

हैवी कमर्शियल सेगमेंट
यह लॉन्च हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में महिंद्रा Truck and Sons की नई कोशिश है जिसमें कंपनी ने BLAZO i-TRK को बेहतर माइलेज और ऑपटाइम के आधार पर पेश किया है। कंपनी का कहना है कि इस रेंज को भारत में कुशल और फ्रेट मूवमेंट का समर्थन करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Profir ka Rocket तीन चीजों पर केंद्रित है- Earn More, Run More और Control More। कंपनी ने इस प्रस्ताव को बेहतर माइलेज, बेहतर अपटाइम और ट्रक के संचालन पर अधिक कंट्रोल से जोड़ा है।

महिंद्रा ग्लोबल पिकअप
ट्रक रेंज को पेश करने के बाद Mahindra ब्रांड जल्द ही पहले दिखाए गए महिंद्रा ग्लोबल पिकअप कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन मॉडल को भी सामने लाने की तैयारी कर रहा है। इसका टेस्ट म्यूल काफी समय से टेस्टिंग से गुजर रहा है और इसे कई बार देखा गया है।

फिक-अप ट्रक टीजर
इस बार महिंद्रा ने Toyota Hilux को टक्कर देने वाली पिक-अप ट्रक का टीजर जारी किया है। Scorpio N पर आधारित होने के बावजूद इसका डिजाइन इससे ज्यादा दमदार लगता है। इसके अलावा, इंटीरियर में एक सीधा और मजबूत दिखने वाला डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है। इस पिक-अप ट्रक में मिलने वाली टचस्क्रीन इसके SUV वर्जन की तुलना में बड़ी हो सकती है।

(मंजू कुमारी)