-
24 Sep 2026 06:48 AM (IST)
PM मोदी आज ‘सेवा यात्रा’ के प्रतिभागियों से करेंगे संवाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी गुरुवार को ‘सेवा यात्रा’ के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे. इस यात्रा के तहत एक मोटरसाइकिल रैली निकाली जा रही है जो वडनगर से वाराणसी तक कस्बों, जिलों और गांवों से गुजरते हुए सेवा की भावना को जमीनी स्तर तक पहुंचा रही है.
-
24 Sep 2026 06:44 AM (IST)
तमिलनाडु: RSS प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर
RSS प्रमुख मोहन भागवत तमिलनाडु में तीन दिनों के दौर पर हैं. वो 23 सितंबर को मदुरै पहुंचे.
-
24 Sep 2026 05:38 AM (IST)
यूएन मुख्यालय के बाहर धार्मिक यहूदियों का विरोध प्रदर्शन
न्यूयॉर्क में एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम यूनाइटेड नेशंस के सामने डैग हैमरस्क्योल्ड प्लाज़ा में हैं. जाहिर है, यहां जनरल असेंबली के लिए दुनिया भर के नेता और राष्ट्रपति जमा हुए हैं. साथ ही, जायोनी लोग यहां खड़े होकर चिल्ला रहे हैं और लोगों पर – खासकर मेयर एडम्स पर – यहूदी-विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं और बेहद शर्मनाक बातें कह रहे हैं.
#WATCH | New York | A protester says, “We are here at Dag Hammarskjöld Plaza, across from the United Nations. There is, of course, the gathering of world leaders and presidents for the General Assembly. At the same time, Zionists are standing out here screaming and accusing https://t.co/bTbCMQ7o86 pic.twitter.com/88smXtP7a6
— ANI (@ANI) September 23, 2026
-
24 Sep 2026 05:21 AM (IST)
हैदराबाद: गणेश विसर्जन ड्यूटी के दौरान अज्ञात बाइकर ने SI को रौंदा, मौत
हैदराबाद में टैंक बंड के पास गणेश विसर्जन ड्यूटी के दौरान कोठागुडेम टू टाउन के SI वेंकन्ना की एक अज्ञात बाइकर की टक्कर लगने से मौत हो गई. कोठागुडेम पुलिस का कहना है, “वे टैंक बंड पर विसर्जन ड्यूटी पर थे, तभी यह हादसा हुआ. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उनकी मौत हो गई. आरोपी फरार है और आगे की जांच चल रही है.”
Hyderabad, Telangana | Kothagudem Two Town SI Venkanna died after being hit by an unidentified biker during Ganesh immersion duty near Tank Bund in Hyderabad.
Kothagudem Police says, “He was on immersion duty at Tank Bund when the accident occurred. He was shifted to a hospital
— ANI (@ANI) September 23, 2026
-
24 Sep 2026 04:41 AM (IST)
यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पैसेंजर बस में लगी आग
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक यात्री बस में आग लग गई. मौके पर सुरक्षा बल पहुंच चुके हैं.
#WATCH | Greater Noida, UP | A passenger bus caught fire on the Yamuna Expressway. More details awaited. pic.twitter.com/6diWQ3dUcP
— ANI (@ANI) September 23, 2026
-
24 Sep 2026 04:21 AM (IST)
शी जिनपिंग-पेंग लियुआन अमेरिका पहुंचे, ट्रंप-मेलानिया ने जॉइंट बेस एंड्रयूज पर किया भव्य स्वागत
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और फर्स्ट लेडी पेंग लियुआन अमेरिका पहुंचे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने जॉइंट बेस एंड्रयूज पर उनका स्वागत किया.
#WATCH | Chinese President Xi Jinping and First lady Peng Liyuan arrive in the United States; US President Donald Trump and First Lady Melania Trump receive them at Joint Base Andrews pic.twitter.com/ttOtyjlEnX
— ANI (@ANI) September 23, 2026
-
24 Sep 2026 12:03 AM (IST)
पटनाः जन सुराज के नेता और पार्षद के पति की हत्या
बिहार की राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने वार्ड नंबर 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति अनिल यादव को गोली मारकर हत्या कर दी. वार्ड नंबर 24 के पूर्व पार्षद और जन सुराज पार्टी के नेता अनिल कुमार यादव को अपराधियों ने 5 गोली मार दी और वहां से भागने में कामयाब हो गए.
-
24 Sep 2026 12:02 AM (IST)
‘सेवा यात्री’ से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘सेवा यात्रा’ में शामिल लोगों से संवाद करेंगे. इस ‘सेवा यात्री’ के 10 ग्रुप बनाए गए हैं जिसमें वड़नगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा कर रहे हैं. यह यात्रा एक बाइक यात्रा से कहीं अधिक है. यह यात्रा 17 सितंबर को शुरू हुई थी और यह वाराणसी तक कई शहरों, ज़िलों, तालुकों और गांवों से गुजरते हुए ‘सेवा’ की भावना को जमीनी स्तर तक पहुंचा रही है.
-
24 Sep 2026 12:00 AM (IST)
ममता की याचिका पर SC में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट आज गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से चुनाव चिह्न फ्रीज करने से जुड़े मामले की सुनवाई करेगा. पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से यह याचिका दाखिल की गई है, जिस पर कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. बताया जा रहा है कि CJI सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच ही मामले की सुनवाई करेगी. याचिका में चुनाव आयोग की ओर से TMC के चुनाव चिह्न को फ्रीज करने के फैसले को चुनौती दी गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को सुबह 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘सेवा यात्रा’ के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे. ये ‘सेवा यात्री’ 10 समूहों में वड़नगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा कर रहे हैं. दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल की मुख्य विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का चुनाव चिह्न फ्रीज करने के मामले पर ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है जिस पर आज सुनवाई होनी है. CJI सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी. याचिका में चुनाव आयोग की ओर से TMC के चुनाव चिह्न को फ्रीज करने के फैसले को चुनौती दी गई है. वहीं, दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की किशोरी से कथित रेप की घटना के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज (SLR) की ऑनलाइन हो रहीं कक्षाएं आज से फिर से ऑफलाइन संचालित की जाएंगी. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें और अपडेट्स के लिए रिफ्रेश करते रहें…
Published On - Sep 24,2026 12:00 AM IST
Follow Us