world-news

सामने आया अतीक अहमद के बेटे के एक्सीडेंट का LIVE वीडियो, देखें कैसे हवा में उछल गई कार

August 12, 2026

अबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था. टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई.

अबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था. टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई.

author-image

New Update

Atiq Ahmed son Abaan Ahmed car accident live video

उत्तर प्रदेश के पूर्व बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है. हादसे के वक्त वे अपनी कार से अपने भाई से मिलने जा रहे थे. इसी दौरान, उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उनकी मौत हो गई. हादसे के छह दिन बाद एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सामने आया है.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक कार तेज रफ्तार से हाईवे पर दौड़ रही है. तभी वह कार डिवाइडर से टकरा जाती है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वाहन सड़क पर पलट गया. हादसे में अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई. हादसे में कार में बैठे तीन लोग घायल भी हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

— Faraaz Haseeb Khan (@khan_faraazh) August 12, 2026

कुछ सेकंड में बदल गया पूरा मंजर 

सामने आया हादसे का वीडियो अबान की कार के पीछे चल रही गाड़ी के डैशबोर्ड कैमरे का है. वीडियो में दिखाई दे रहा है. कार बहुत तेज चल रही थी. थोड़ी देर बाद कार सड़क से नीचे उतर जाती है और वहीं से शुरू हो रहे डिवाइडर से टकरा जाती है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का संतुलन बिगड़ जाता है. सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को कुछ भी समझने का मौका ही नहीं मिला. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था अबान

6 अगस्त को सड़क हादसा हुआ था, जिसमें अबान की मौत हो गई थी. घटना झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र स्थित हाइवे का है. अबान प्रयागराज से झांसी जा रहा था. वह झांसी की जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था. टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया. हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई. 

मामले की जांच कर रही है पुलिस

मामले में पुलिस का कहना है कि हम एक्सीडेंट की जांच की जा रही है. पुलिस हादसे के कारणों की तलाश कर रही है. विभिन्न एंगलों से केस को परखा जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद यह भी देखा जाएगा कि हादसे के वक्त कार की स्पीड कितनी थी और वाहन किस स्थिति में डिवाइडर से टकराया.