technology

Lenovo Yoga Tab Gen 2 सीरीज लॉन्च, 4K 144Hz डिस्प्ले और 7 साल तक अपडेट का वादा

September 4, 2026

Sep 04, 2026 01:17 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Lenovo Yoga Tab Gen 2 और Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च हो गए हैं। इनमें 4K 144Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और 7 साल तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। 

Lenovo Yoga Tab Gen 2 Series

Lenovo Yoga Tab Gen 2 Series में बड़ी बैटरी दी गई है।

टेक कंपनी Lenovo ने अपनी Yoga Tab सीरीज में दो नए प्रीमियम एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Yoga Tab Gen 2 और Yoga Tab Plus Gen 2 को IFA 2026 के दौरान पेश किया है। दोनों टैबलेट में हाई-रिफ्रेश-रेट 4K डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और AI बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि Lenovo इन डिवाइसेज के लिए 7 बड़े Android OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

सम्बंधित सुझाव

Yoga Tab Gen 2 में 11.1 इंच का 4K डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1100 निट्स तक है। हाई रिफ्रेश रेट और 4K रिजॉल्यूशन इसे वीडियो देखने, गेमिंग और क्रिएटिव कामों के लिए खास बनाते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है। टैबलेट को 8GB और 12GB RAM विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जबकि स्टोरेज 128GB और 256GB है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो Yoga Tab Gen 2 में 11000mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका वजन करीब 480 ग्राम और मोटाई 8.56mm है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और USB-C 3.2 Gen 1 दिया गया है।

Yoga Tab Plus Gen 2 में ज्यादा बड़ी स्क्रीन

Yoga Tab Plus Gen 2 इस सीरीज का ज्यादा प्रीमियम मॉडल है। इसमें 13 इंच का 4K PureSight Pro डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस मॉडल में Snapdragon 8 Elite प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसमें Oryon CPU मिलता है। RAM के लिए 12GB और 16GB विकल्प हैं, जबकि स्टोरेज 256GB और 512GB तक है। इसमें 12700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह भी 68W चार्जिंग सपोर्ट करता है।

सम्बंधित सुझाव

discount

70% OFF

Fast Type-C Usb Cable for Lenovo Yoga Tab 11,Lenovo Tab P11 Plus,Lenovo Tab P11 Gen 2,Lenovo Tab M10 HD Gen 2 USB Type C, 3A Sync & Fast Charging Cable, 3.9 Ft (1M), QC 2.0/3.0, Compatible with Samsung, One Plus & all C type devices, Seamless Data Transmission, Type C 3Amp 100cm Fast Charge Cable |USB to Type C|Supports Upto 22.5W Fast Charging|Suitable for All Smartphones,Tablet and Accessories-Black, ZW|8

Fast Type-C Usb Cable for Lenovo Yoga Tab 11,Lenovo Tab P11 Plus,Lenovo Tab P11 Gen 2,Lenovo Tab M10 HD Gen 2 USB Type C, 3A Sync & Fast Charging Cable, 3.9 Ft (1M), QC 2.0/3.0, Compatible with Samsung, One Plus & all C type devices, Seamless Data Transmission, Type C 3Amp 100cm Fast Charge Cable |USB to Type C|Supports Upto 22.5W Fast Charging|Suitable for All Smartphones,Tablet and Accessories-Black, ZW|8

  • checkFast Type-C Usb Cable for Lenovo Yoga Tab 11
  • checkLenovo Tab P11 Plus
  • checkLenovo Tab P11 Gen 2

₹298

₹999

खरीदिये

ऑडियो के लिए टैबलेट में छह स्पीकर दिए गए हैं। कैमरा सेटअप में पीछे 13MP + 2MP और सामने 8MP + 0.3MP कैमरे मिलते हैं।

खास AI फीचर्स और स्टायलस सपोर्ट

Lenovo ने दोनों टैबलेट को सिर्फ एंटरटेनमेंट डिवाइस के तौर पर नहीं बल्कि क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इनमें AI बेस्ड सॉफ्टवेयर फीचर्स के साथ ड्रॉइंग, रिकॉर्डिंग और नोट्स जैसे कामों के लिए स्टायलस सपोर्ट दिया गया है। दोनों टैबलेट में Lenovo Tab Pen Pro 2 और मैग्नेटिक कीबोर्ड का सपोर्ट मिलता है। पीछे दिया गया स्टेटस लाइट म्यूजिक, वीडियो और गेमिंग के दौरान कंटेंट के अनुसार रिएक्ट भी कर सकता है।

Android 17 के साथ 7 साल तक अपडेट

Yoga Tab Gen 2 सीरीज का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। दोनों टैबलेट Android 17 के साथ आते हैं और Lenovo ने 7 प्रमुख Android OS अपग्रेड और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। यानी कंपनी के मौजूदा वादे के अनुसार इन्हें Android 24 तक बड़े OS अपडेट मिल सकते हैं और सिक्योरिटी सपोर्ट 2033 तक जारी रह सकता है।

इतनी रखी गई है कीमत

Lenovo Yoga Tab Gen 2 की शुरुआती कीमत 729 डॉलर (करीब 68,800 रुपये) रखी गई है, जबकि Yoga Tab Plus Gen 2 की शुरुआती कीमत 999 डॉलर (करीब 94,400 रुपये) है। दोनों मॉडल सितंबर 2026 से सेल के लिए उपलब्ध होने वाले हैं। भारत में इनकी कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने आना बाकी है।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें