- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bulandshahar
- Bulandshahr Law Student Ankur Chaudhary Death | Khurja Assault Case
प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बुलंदशहर में 22 साल के लॉ स्टूडेंट को लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, फरसे और पत्थरों से पीटकर अधमरा कर दिया गया था। 20 अगस्त को हुई इस घटना के 9वें दिन 29 अगस्त की रात 10 बजे उसकी मौत हो गई। इस पूरी पिटाई का रविवार को वीडियो भी सामने आया था।
वहीं, रविवार को लॉ स्टूडेंट अंकुर का शव उसके पैतृक गांव बगराई लाया गया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में पुलिस ने 7 नामजद और 6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 6 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर खुर्जा के बगराई गांव का है।
पहले पिटाई की 3 तस्वीरें…

कार और बाइक से पहुंचे हमलावरों ने 20 अगस्त की देर रात अंकुर को बेरहमी से पीटा था।

बीच-बचाव करने आए लोगों को आरोपियों ने असलहे तानकर डरा दिया था।

करीब 20 मिनट तक लाठी-डंडे से पीटने के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए।
पूरा मामला जानिए…
बगराई गांव में रहने वाले अशोक चौधरी वकालत करते हैं। उनकी पत्नी बबली प्राइमरी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उनका इकलौता बेटा अंकुर LLB फाइनल ईयर का छात्र था। बड़ी बेटी अर्पिता (28) की शादी हो चुकी है।
पिता अशोक ने बताया- 20 अगस्त की रात अंकुर मुरारी नगर में बिजलीघर नंबर-4 के पास दोस्तों के साथ बैठा था। तभी सेंट्रो कार और 2-3 बाइक से 11-12 लोग वहां पहुंचे और अंकुर को घेर लिया। उन लोगों ने करीब 20 मिनट तक अंकुर को बेरहमी से पीटा। बचाव में आए उसके दोस्तों पर तमंचे और पिस्तौल तान दी। फिर गोलियां चलाते हुए भाग गए।
अंकुर के दोस्त अनिल ने बताया कि मैंने और अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने हथियार निकाल लिए। फायरिंग के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। अंकुर के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगालनी शुरू की। वारदात के कुछ हिस्से CCTV में कैद मिले, जिससे पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।
वहीं, अंकुर के बाबा आरके चौधरी ने एसएसपी से कहा- हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हमारे बच्चे को मारने वालों का एनकाउंटर होना चाहिए।” उन्होंने गांव के प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पिछले 5 साल से गांव में बवाल मचा रखा है। प्रधान ने गुंडे पाल रखे हैं और उन्हें शराब पिलाता है।

स्थानीय लोगों ने अंकुर चौधरी को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया था। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
25 हजार का इनामी मुठभेड़ में पकड़ा गया, 3 अन्य भी जेल भेजे
सीओ खुर्जा शोभित कुमार के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8:30 बजे खुर्जा पुलिस की टीम आरके फार्म हाउस के पीछे चेकिंग कर रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार पुलिस को देखकर कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा।
कुछ दूर जाने के बाद उसकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरा देखकर बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी।
पुलिस ने घायल की पहचान लखन के रूप में की। उसे गिरफ्तार कर सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस पूछताछ में लखन ने अंकुर पर हुए हमले में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, लखन के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत 6 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अंकुर पर हमले के बाद से वह फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक लखन समेत 4 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। 5 अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ये तस्वीर अंकुर चौधरी की है, जिसकी मारपीट में घायल होने के बाद मौत हो गई।
रविवार सुबह घर पहुंचा अंकुर का शव
पोस्टमॉर्टम के बाद अंकुर का शव रविवार को गांव लाया गया। यहां एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसपी देहात अंतरिक्ष कुमार जैन ने घरवालों से मुलाकात की। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया। एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। गांव में ही कड़ी सुरक्षा के बीच अंकुर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार के मुताबिक,
“CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। मामले की गहनता से जांच जारी है।”
---------------------------
ये खबर भी पढ़ें :-
हरियाणवी सिंगर की हत्या का जश्न मनाता नजर आया ढींगरा, रात को लाइव आया एक्टर, फ्रेंड्स पूछ रहे-ये क्या चल रहा

हरियाणवी गायक और एक्टर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हुई हत्या जिम्मेदारी लेने वाले एक्टर भूपेंद्र ढींगरा शुक्रवार को भी सोशल मीडिया पर लाइव आया। इसमें वह हंसता और मनाता नजर आ रहा है। कुछ लोग उसे बधाई दे रहे है। पढ़ें पूरी खबर…
.
खबरें और भी हैं...
यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया: IIT-IIM पास, 4 महीने से साइडलाइन थीं; अफसर पति भी इस्तीफा दे चुके हैं
0:59- कॉपी लिंक
शेयर
हरिद्वार- UP के युवकों ने अधेड़ को नंगा कर पीटा: भीड़ ने बरसाए थप्पड़ और पाइप; महिला के आगे हाथ जोड़कर बोला- गलती हो गई
0:55- कॉपी लिंक
शेयर
संबंध न बनाने पर गुस्साया,होटल में गर्लफ्रेंड को मार डाला: फिरोजाबाद में प्रेमी ने हाईडोज दवा खाई; बहन बोली- सहेली ने मरवा दिया
2:07- कॉपी लिंक
शेयर