world-news

Korba Flood Video: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से तबाही, इस जिले में भयंकर बाढ़....घरों में घुसा पानी, सामने आया वीडियो

August 30, 2026

Korba Flood Video: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से तबाही, इस जिले में भयंकर बाढ़....घरों में घुसा पानी, सामने आया वीडियो

Korba Flood Video: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से तबाही, इस जिले में भयंकर बाढ़….घरों में घुसा पानी, सामने आया वीडियो

Korba Flood Video: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से तबाही, इस जिले में भयंकर बाढ़....घरों में घुसा पानी, सामने आया वीडियो /image: IBC24 File

Modified Date: August 30, 2026 / 02:42 pm IST

Published Date: August 30, 2026 2:41 pm IST

HIGHLIGHTS

  • कोरबा में बारिश का पानी 40 से अधिक घरों में घुस गया
  • जलभराव के कारण खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू सामान खराब होने की बात सामने आई है
  • स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं

कोरबा। Korba Flood Video: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने जन जीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है, कई जिलों के नदी नाले उफान पर है तो कहीं सड़के डूब गई है। वहीं राजधानी रायपुर में भी कल बीती रात से रुक रूककर बारिश हो रही है। इसी बीच कोरबा शहर (Korba Waterlogging) के कई इलाकों में बाढ़ के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं इस का वीडियो भी सामने आया है।

40 से अधिक घरों में भरा पानी (Chhattisgarh Rain News)

Korba Flood Video बताया जाता है कि मुड़ापार के चिमनी भट्ठा इलाके में 40 से अधिक घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिसके बाद लोग घरों से पानी निकालने के लिए बाल्टी और जग का सहारा लेते नजर आए। हालात ऐसे हैं कि घर में छोटे बच्चों के साथ रह रहे परिवारों को भी रातभर पानी से जूझना पड़ रहा है। बारिश के पानी से खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू उपयोग की कई चीजों के खराब होने की बात सामने आई है। सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों की है, जिनके घरों में हर साल बारिश के दौरान इसी तरह पानी भर जाता है।

नगर निगम के अधिकारी भी नहीं ले रहे सुध (Waterlogging in Korba)

Korba Flood Video कॉलेज छात्रा प्रिया गोस्वामी ने भावुक होकर बताया कि पढ़ाई के लिए खरीदा गया उनका लैपटॉप भी पानी में डूबकर खराब हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या से जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। अब हालात यह हैं कि लोग अपने परिवार के साथ घर के बाहर या सुरक्षित जगह पर रात गुजारने को मजबूर हैं।

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/Uploads_korba_3008-KRB-WATER-LOGGING-NF16-1.mp4

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/Uploads_korba_3008-KRB-WATER-LOGGING-NF1.mp4

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/Uploads_korba_3008-KRB-WATER-LOGGING-NF2.mp4

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/Uploads_korba_3008-KRB-WATER-LOGGING-NF12.mp4

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/Uploads_korba_3008-KRB-WATER-LOGGING-NF16.mp4

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/Uploads_korba_3008-KRB-WATER-LOGGING-NF3.mp4

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/Uploads_korba_3008-KRB-WATER-LOGGING-NF9.mp4

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/Uploads_korba_3008-KRB-WATER-LOGGING-NF14.mp4

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/Uploads_korba_3008-KRB-WATER-LOGGING-NF19.mp4

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

  • Flood Alert in Nepal: नेपाल में फिर प्रलय का अलर्ट! इन जिलों में चेतावनी जारी, अब तक 675 मौतें, जानें ताजा हालात
  • Chhattisgarh IFS Transfer: IFS विवेक आचार्य को राज्य सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें कहां हुई नई पोस्टिंग, देखें आदेश
  • Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन इलाकों में 2 सितंबर तक अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की चेतावनी

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  कोरबा में कितने घरों में बारिश का पानी घुसा है?

उत्तर:   बताया जा रहा है कि मुड़ापार के चिमनी भट्ठा इलाके में 40 से अधिक घरों में बारिश का पानी भर गया।

प्रश्न 2:  जलभराव से लोगों को क्या नुकसान हुआ है?

उत्तर:  बारिश का पानी घरों में घुसने से खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य घरेलू सामान खराब होने की जानकारी सामने आई है।

प्रश्न 3:  छात्रा का लैपटॉप कैसे खराब हुआ?

उत्तर:   स्थानीय छात्रा प्रिया गोस्वामी के अनुसार, पढ़ाई के लिए खरीदा गया उनका लैपटॉप घर में पानी भरने के कारण डूबकर खराब हो गया।

प्रश्न 4:  कोरबा में जलभराव की समस्या किस इलाके में हुई?

उत्तर:  जलभराव की गंभीर समस्या कोरबा शहर के मुड़ापार स्थित चिमनी भट्ठा इलाके में सामने आई है।

प्रश्न 5:  स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्या शिकायत की है?

उत्तर:  स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और नगर निगम अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

Web Title: Korba Flood Video: Waterlogging in Korba

advertisement will close in 10 seconds ×

ads