technology

Lava Virat V1 Pro 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगा 50MP-AI रियर कैमरा - lava virat v1 pro 5g india launch date confirmed key specifications leaked

August 21, 2026

Lava Virat V1 Pro 5G स्मार्टफोन 24 अगस्त को लॉन्च होगा।

Lava Virat V1 Pro 5G स्मार्टफोन 24 अगस्त को लॉन्च होगा।

HighLights

  1. Lava Virat V1 Pro 5G 24 अगस्त को होगा लॉन्च।

  2. Flipkart पर उपलब्ध होगा यह नया 5G फोन।

  3. 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले और 50MP AI कैमरा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lava Virat V1 Pro 5G भारत में इस महीने के अंत में लॉन्च होगा। लावा का यह फोन बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा। इससे पहले कंपनी ने Virat सीरीज के दो स्मार्टफोन V1 4G और V1 5G लॉन्च किए हैं। अब कंपनी इसका प्रो वर्जन ला रही है।

Lava Virat V1 Pro 5G कब होगा लॉन्च?

Lava Mobiles ने फ्लिपकार्ट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Virat V1 Pro 5G की लॉन्च डेटा का एलान किया है। यह फोन 24 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने फिलहाल इसके कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल शेयर की है।

— Lava Mobiles (@LavaMobile) August 21, 2026

Lava Virat V1 Pro 5G संभावित स्पेसिफिकेशन्स

PassionateGeekz की रिपोर्ट के मुताबिक, Virat V1 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.75-इंच की HD+ (1600x720 pixels) LCD पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। लावा का यह फोन Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है, जिसकी स्पीड 2.3GHz पर क्लॉक है। इस फोन में Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। Lava का दावा है कि यह फोन 6GB और 8GB रैम के साथ लाया जा सकता है। इस फोन को 128GB स्टोरेज और microSD कार्ड सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है।

Virat V1 Pro 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। फ्रंट कैमरा की डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई हैं। इसके साथ ही बैटरी के बारे में भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि यह पता चला है कि फोन 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। यह फोन Android 16 पर रन करेगा और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही उम्मीद है कि फोन में 3.5 mm का हेडफोन जैक दिया जा सकता है।

Lava Virat V1 Pro 5G स्मार्टफोन का वजन 196g और थिकनेस 8.2mm हो सकती है। यह फोन IP54 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है। Virat V1 Pro 5G के अलावा लावा इस सीरीज का एक और स्मार्टफोन Virat Curve 5G ला सकती है। इस फोन को GSMA IMEI डेटाबेस में मॉडल नंबर LXX529 के साथ स्पॉट किया गया है।