Deepika Padukone काम को लेकर काफी प्रोफेशनल और इसका सबूत उन्होंने समय-समय पर अलग-अलग तरह के रोल करके दिया है। हाल ही में फिल्ममेकर शोभा संत (Shobha Sant) ने जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में दीपिका के एक खास सीन के बारे में दिलचस्प खुलासा किया।
-1787319866364_m.webp)
दीपिका पादुकोण ने एक टेक में शूट किया था सीन
HighLights
दीपिका पादुकोण ने एक टेक में शूट किया था सीन
प्रोड्यूसर शोभा संत ने किया खुलासा
जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में शामिल हुईं फिल्ममेकर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है। मॉडलिंग के बाद धीरे-धीरे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन फिल्में दीं और अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
इतनी बड़ी सफलता मिलने के बाजवूद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी मूवीज में मेहनत और लगन के साथ काम करती है, इसका सबूत दिया है उनके साथ काम करने वाली प्रोड्यूसर शोभा संत ने। जो हाल ही में जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में शरीक हुईं...
सिंगल टेक में दिया ये सीन
पद्मावत (Padmawat) मूवी का रोंगटे खड़े करने वाला जौहर सीन तो आपको याद ही होगा। फिल्म की प्रोड्यूसर शोभा संत ने बताया, 'दीपिका ने पद्मावत में जौहर सीन से पहले जो मोनोलॉग दिया, वो कमाल था, दीपिका का यह सीन सिंगल टेक में था हमने सीन के लिए पूरा एक दिन रखा था और दीपिका ने यह सीन महज सिंगल टेक में पूरा किया।
-1787320227247.webp)
कुछ चीज होती हैं जिनमें वक्त लगता और इसीलिए हमने इसके लिए एक से डेढ़ दिन रखा लेकिन यह सीन आधे दिन में पूरा हो गया, अमूमन ऐसे सीन करने में वक्त लगता है, लेकिन हमारा टाइम बचा।
रणवीर और दीपिका की केमिस्ट्री
शोभा ने यह भी बताया कि रियल लाइफ में पति-पत्नी दीपिका और रणवीर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी कमाल की रही है। उनकी केमिस्ट्री 'रामलीला' से लेकर 'पद्मावत' (Padmavat) तक बेमिसाल रही। दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। वहीं दोनों अपने काम को लेकर काफी प्रोफेशनल भी हैं।
दीपिका का वर्कफ्रंट
दीपिका की अपकमिंग फिल्म अल्लू अर्जुन के साथ राका (Raaka) है, जिसे एटली बना रहे हैं। वहीं हाल ही में उनके रणबीर कपूर के साथ ब्रह्रमास्त्र के पार्ट 2 में नजर आने की भी चर्चा है। कहा जा रहा है कि वे अमृता के किरदार में नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।