business-finance

सोनम वांगचुक से मिल फिर वायरल हुए कुणाल कामरा, कितनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ?

July 16, 2026

Kunal kamra Net Worth: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा हाल ही में जंतर- मंतर पर सोनम वांगचुक का समर्थन करने पहुंचे थे. इसी बीच उनकी नेट वर्थ भी चर्चा का विषय बन गई है.

Written By : प्रतीक्षा राणावत |  Updated at : 16 Jul 2026 05:28 PM (IST)

Preferred Sources

Standup Comedian Kunal Kamra Net worth Amid Meeting Sonam Wangchuk During Hunger Strike and Controversial Statement Kunal Kamra Net Worth: सोनम वांगचुक से मिल फिर वायरल हुए कुणाल कामरा, कितनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ?

कुणाल कामरा है कितनी प्रॉपर्टी के मालिक

Source : ABP Live

Kunal Kamra Net Worth: मशहूर स्टेंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा अपनी कॉमेडी से ज्यादा अपने कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स केलिए पहचाने जाते हैं. हाल ही में कुणाल दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे अनशन में सोनम वांगचुक का समर्थन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सोनम का समर्थन करते हुए सरकार को करारा तंज कसा है. जिसके बाद से वो एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. इसी बीच कई लोग सोशल मीडिया पर उनकी नेट वर्थ के बारे में भी बात कर रहे हैं. तो आइये जानते हैं कितना कमाते हैं कुणाल कामरा?

कौन हैं कुणाल कामरा?
कुणाल कामरा एक मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर हैं. उन्होंने साल 2013 से स्टैंडअप कॉमेडी का सफर शुरू किया. जिसके बाद  साल 2017 में अपना पहला यूट्यूब चैनल शुरू किया. उन्होंने 'शट अप कुणाल' (Shut Up Kunal) नाम से एक कॉमेडी शो शुरू किया. इस शो ने उन्हें लोगों के बीच मशहूर कर दिया और उन्होंने शोहरत की बुलंदियों को छूना शुरू कर दिया. इस यूट्यूब शो में उन्होंने कई बड़ी हस्तियों का इंटरव्यू भी किया जिसमें जाने-माने पत्रकार रवीश कुमार, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, MIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, उमर खालिद, कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: किस वेतन आयोग में कर्मचारियों की हुई थी सबसे कम वेतन वृद्धि, कितने बढ़े थे पैसे?

कितना कमाते हैं कुणाल कामरा?
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कुणाल YouTube और सोशल मीडिया से कमाई करते हैं. वो हर शो के लिए 12 लाख से 15 लाख रुपये तक कमाते हैं. हालांकि कुणाल कामरा की नेट वर्थ का सटीक आंकड़ा ऑफिशियली कभी भी सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सालाना नेटवर्थ 1 करोड़ से 6 करोड़ के बीच होने का अनुमान है.

सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोअर्स
कुणाल कामरा के सोशल मीडिया पर बहुत सारे फॉलोअर्स हैं. उनके YouTube चैनल पर 3.46 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन (खबर लिखे जाने तक) फॉलोअर्स हैं. तो वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर भी उनके 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

बता दें कि कुणाल कामरा कॉमेडी से भी ज्यादा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं. वो अक्सर सरकार के खिलाफ खड़े हुए नजर आते हैं. उनके नाम के साथ ही उनके विवाद लोगों के जेहन में सबसे पहले आते हैं. ऐसे में एक बार फिर से जंतर- मंतर पर उनकी आमद कई विवादों को जन्म दे गई है.

ये भी पढ़ें: Saving Tips: पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स

और पढ़ें

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है

Read More

Published at : 16 Jul 2026 05:28 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola