entertainment

'रक्षाबंधन' एड को लेकर Kriti Sanon के विवाद में कूदी पाकिस्तानी एक्ट्रेस? एक्स वायरल पोस्ट से मची सनसनी - pakistani actress mahira khan post viral on x account in kriti sanon support on rakshabandhan clothes controversy

August 29, 2026

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड को लेकर हुए विवाद को लेकर अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस का पोस्ट इंटरनेट पर धड़ल्ले से ...और पढ़ें

कृति के सपोर्ट में उतरीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस/ फोटो- इंस्टाग्राम

कृति के सपोर्ट में उतरीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कृति सेनन के सपोर्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल?

  2. कपड़ों को लेकर एक्ट्रेस को ज्ञान देने वालों को लगाई लताड़

  3. सोशल मीडिया पर यूजर ने शेयर किया पाकिस्तानी एक्ट्रेस का पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन बीते दिनों अपने रक्षाबंधन एड में ब्रालेट टॉप पहनने को लेकर काफी विवादों में घिर गई थीं। सोशल मीडिया पर ज्वेलरी एड ब्रांड में कृति ने जिस तरह के कपड़े पहने हुए थे, उसके लिए एक्ट्रेस को सोशल मीडिया यूजर्स ने तो उन्हें ट्रोल किया ही, लेकिन कंगना रनौत से लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा तक ने भी फेस्टिवल पर उनके कपड़ों पर सवाल उठाया।

हालांकि, इस बीच ही इंटरनेट पर एक पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कृति सेनन का समर्थन किया है और उन्हें कपड़ों पर ज्ञान देने वाले लोगों को लताड़ लगाई है। कौन हैं वह अभिनेत्री, जिनका कृति के समर्थन में वायरल हुआ पोस्ट, नीचे पढ़ें डिटेल्स।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया कृति सेनन को सपोर्ट?

एक्स अकाउंट पर एक 'द ट्रेड्समैन' नामक पेज ने शाह रुख खान के साथ 'रईस' में नजर आईं माहिरा खान की एक वायरल स्टोरी शेयर की है, जो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है। इस पोस्ट में कृति सेनन को रक्षाबंधन एड के लिए मिली ट्रोलिंग पर माहिरा खान ने कॉकटेल 2 एक्ट्रेस का समर्थन करते हुए लिखा, "कपड़े किसी भी फेस्टिवल के लिए आपके मन में कितनी रिस्पेक्ट है। इस चीज को डिफाइन नहीं कर सकते।"

यूजर द्वारा शेयर की गई माहिरा खान के इस पोस्ट में आगे लिखा है, "कृति सेनन को कपड़ों के मामले में सिखाना बंद करो चाहे वह जो कुछ भी पहने। पाकिस्तान की तरफ से ढेर सारा प्यार और सपोर्ट।"

Screenshot 2026-08-29 152046

यूजर ने कैप्शन में लिखा, "पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान जो कृति की एक लंबे समय से दोस्त भी हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कृति को सपोर्ट किया है।" सोशल मीडिया यूजर्स भी धड़ल्ले से इस वायरल पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं।

Screenshot 2026-08-29 152128

रक्षाबंधन से जुड़ा क्या है कृति का विवाद?

जिन्हें इस पूरे मामले के बारे में नहीं पता है, उन्हें बता दें कि एक ज्वेलरी ब्रांड ने कृति सेनन के साथ रक्षाबंधन का एक एड शेयर किया था, जिसमें वह भाई और अपने डॉग को राखी बांध रही हैं। हालांकि, एड में कृति ने ऑफ व्हाइट रंग का बिकिनी टॉप और केप के साथ स्कर्ट पहनी थी। फेस्टिवल के मौके पर उनका ये आउटफिट लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। कृति ने हाल ही में बहन नूपुर को राखी बांधते हुए कपड़ों को लेकर हुई कंट्रोवर्सी पर चुटकी ली थी।