world-news

बीकानेर में टिकट से पहले ही प्रत्याशियों ने भरे पर्चे: नगर निगम के लिए 43 नामांकन दाखिल, कांग्रेस-भाजपा के साथ RLP और CPI भी मैदान में - Bikaner News

August 29, 2026

बीकानेर नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन चुनावी सरगर्मी काफी तेज रही। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है, इसके बावजूद कई दावेदारों ने खुद को पार्टी का प्रत्याश

.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सिंबल मिले बिना नामांकन जमा कराने को प्रत्याशियों द्वारा अपनी टिकट पक्की करने और पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा माना है।

निगम के 80 वार्डों के लिए अब तक 43 आवेदन शनिवार को निगम के लिए 42 उम्मीदवारों ने 43 नामांकन पत्र भरे, जबकि गुरुवार को एक पर्चा दाखिल हुआ था। इस तरह 80 वार्डों के लिए अब तक कुल 43 आवेदन ही आए हैं। सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि होने के कारण सबसे ज्यादा पर्चे उसी दिन जमा होने की उम्मीद है। दोनों प्रमुख दलों के दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी सिंबल और बी-फॉर्म के इंतजार में सोमवार को ही पर्चा दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं।

अब तक इनके नामांकन दाखिल(पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार)

वार्ड संख्याआरक्षणप्रत्याशी का नामपार्टी
1ओबीसी महिलामेहरुनिशाआरएलपी
मोबीना बानोआरएलपी
चंद्रकलाकांग्रेस
सरोज देवीकांग्रेस
2सामान्य ओपनसुरेंद्र स्वामीनिर्दलीय
3ओबीसीमुरली गहलोतनिर्दलीय
आनन्द भाटीनिर्दलीय
6सामान्यमूलचंदनिर्दलीय
8सामान्यजयसिंह यादवबीएसपी
गौरव शर्मानिर्दलीय
10ओबीसीमंगलचंद प्रजापतआप
श्रवणरामआरएलपी
11सामान्यभगवान सिंहकांग्रेस
13सामान्यपुष्पेंद्र सिंहनिर्दलीय
18सामान्यसंजय भाटीनिर्दलीय
19सामान्य महिलामाघी देवीभाजपा
21ओबीसीरेहाना बानोकांग्रेस
रिजवान खानकांग्रेस
मोहम्मद अजहरुदीन गौरीआरएलपी
23सामान्यसरोजआरएलपी
शांतिभाजपा
24सामान्यधर्मेंद्र सिंह तंवरनिर्दलीय
25सामान्यतेजाराम पंवारआरएलपी
रजियासीपीआई (एम)
27सामान्यप्रेमरतन भट्‌टड़निर्दलीय
28सामान्य महिलापुष्पा देवीकांग्रेस
मधु सुराणाभाजपा
29ओबीसीप्रभज्योतसीपीआई (एम)
34ओबीसीविपुल शर्मानिर्दलीय
वीरेंद्र कुमारनिर्दलीय
38सामान्यदीपक अरोड़ानिर्दलीय
50सामान्यमोहित अरोड़ाकांग्रेस
53ओबीसीअनारदीनआरएलपी
55सामान्यफरजानासीपीआई (एम)
62सामान्यगोपाल उर्फ गोपाल अग्रवालभाजपा
67सामान्ययुनीश अलीकांग्रेस
73सामान्यदीवानसीपीआई (एम)
76सामान्यराजेश चौधरीनिर्दलीय
गोपीचंदनिर्दलीय
गोपीचंदभाजपा
80सामान्यसोनूनिर्दलीय
वसीम फिरोजकांग्रेस

बिना सूची भाजपा के नाम से भरा पर्चा सूची जारी न होने के बावजूद शनिवार को भाजपा नेता मोहन सुराना की पत्नी और भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल ने स्वयं को पार्टी प्रत्याशी बताते हुए पर्चा भरा। हालांकि, आधिकारिक सूची और सिंबल आवंटन के बाद ही प्रत्याशियों के पार्टी प्रत्याशी के रूप में स्थिति साफ हो सकेगी।

करोड़ों की सम्पत्ति का ब्यौरा

भाजपा नेता मोहन सुराना की पत्नी मधु सुराना ने अपने शपथ पत्र में करोड़ों की सम्पत्ति होने की जानकारी दी है। जिसमें नगदी, सोना-चांदी के साथ ही बैंक निवेश सहित अन्य सम्पत्तियों की जानकारी दी गई है।

बागियों को साधने में जुटे दिग्गज टिकट कटने की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में निर्दलीय दावेदारों ने भी पर्चे दाखिल किए हैं। बिना पार्टी सिंबल दावेदारी और निर्दलीय आवेदनों से उभरी बगावत को दबाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तुरंत सक्रिय हो गए हैं। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाकर अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में नाम वापस दिलाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

नोखा में अब तक कुल 42 पर्चे जमा हुए नोखा में अब तक कुल 42 पर्चे जमा हुए। लूणकरणसर में कुल 34 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। खाजूवाला में अब तक 8 नामांकन दर्ज हुए। श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार तक कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि देशनोक और नापासर पालिकाओं में अभी तक एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।