Shivangi Joshi on Molestation: एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने 'लॉकअप 2' में बताया कि उनके मुंह बोले मामा ने उनके साथ बचपन में गंदी हरकत की थी. एक्ट्रेस ने बताया कैसे उन्हें मोलेस्ट किया गया.
Shivangi Joshi on Molestation: एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने 'लॉकअप 2' में बताया कि उनके मुंह बोले मामा ने उनके साथ बचपन में गंदी हरकत की थी. एक्ट्रेस ने बताया कैसे उन्हें मोलेस्ट किया गया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/29/shivangi-joshi-2-2026-07-29-09-59-31.jpg)
Shivangi Joshi Photograph: (Netflix)
Shivangi Joshi on Molestation: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों एकता कपूर के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) में नजर आ रही हैं. शो की शुरुआत में तो शिवांगी कुछ खास करती नजर नहीं आई, लेकिन अब एक्ट्रेस बाकि कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं और अपने मुद्दों पर खुलकर बात भी कर रही हैं. लेटेस्ट एपिसोड में शिवांगी को अपना सीक्रेट रिवील करना पड़ा और इस दौरान उन्होंने अपने साथ हुई एक दर्दनाक घटना के बारे में भी बताया.
बचपन में खाने को तरसी थी शिवांगी
लॉक अप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में शिवांगी जोशी को अपना एक सीक्रेट दुनिया के सामने खोलना था. उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता का बिजनेस ठप हुआ और उन्हें धोखा मिला था. ऐसे में उनके परिवार में खाने की नौबत आ गई है. घर का चुला जलाने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं होते ते. ऐसे में कुछ लोग उन्हें ब्रेड-बटर खाने के लिए देते थे. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके माता-पिता ने कड़ी मेहनत कर ङक चलाया.
मामा ने गाड़ी में की गंदी हरकत
वहीं, शिवांगी ने अपने बचपन के एक और दर्दनाक हादसे के बारे में बताया. एक्ट्रेस ने कहा- 'जब मैं बच्ची थी, तो मुझे मोलेस्ट किया गया था. मेरी मां के मुंह बोले भाई थे, हम उन्हें मामा जी बुलाते थे और वो बहुत इज्जतदार इंसान थे. जब मैं मुंबई में एक्टिंग करने आना चाहती थी, ये तभी की घटना है. उन्होंने उस चीज का बहुत फायदा उठाया था. वो कहते थे कि बॉम्बे जा रही हो, तो ड्राइविंग आनी चाहिए. वो मुझे अपनी गोद में बैठाते थे और मैं बैठ जाती थ, मुझे अच्छा नहीं लगता था कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है. इसके पीछे क्या मकसद है. मैंने कहा कि मुझे नहीं सीखनी गाड़ी.'
Shivangi’s secrets💔
— ᴛɪᴛʟɪ ɢɪʀʟ🦋 (@Dlittledesire) July 28, 2026
Shivangi you are so strong we are so proud of you🥺#ShivangiJoshi#Lockupp2pic.twitter.com/mynnm9GEcL
ये भी पढ़ें- 'मैंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग...', राम कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, पिछले 5 सालों से मां-बहन ने नहीं की बात
किस करने की कोशिश की
शिवांगी जोशी ने आगे बताया कि उनके मुंह बोले मामा ने कई बार उन्हें मोलेस्ट करने की कोशिश की थी. शिवांगी ने कहा- 'एक दिन ऐसा था कि बॉम्बे जाने की टिकट हो चुकी थी, तब मेरे मम्मी-पापा घर पर नहीं थे. वो मुझे समझाने लगे कि बच्चे आप वहां जा रहे हो, वहां ऐसा सब होता है. एक्टिंग के दौरान आपको वो सब करना पड़ता है. उन्होंने एक्टिंग के बहाने किस करने की कोशिश की. पहले माथे में किस किया, फिर गाल में और वो लीप में किस करने जा रहे थे, मैंने तुरंत उनके मुंह पर हाथ मारा जिससे वो काफी गुस्सा हुए.'
एक्ट्रेस के पैरेंट्स ने की पिटाई
वहीं, शिवांगी ने बताया कि जब उनके मामा किस करने की कोशिश कर रहे थे तो तभी अचानक उनके उनके माता-पिता घर के अंदर आए और उस रिलेटेव की पिटाई की. एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी किस्मत थी कि उनके पैरेंट्स सही समय में पहुंच गए. ये बाते बताते हुए शिवांगी बेहद इमोशनल हुई और रोने लगी. वहीं, शो के कई अन्य कंटेस्टेंट्स भी उनके साथ हुई इस घटना के बारे में जानकर इमोशनल हो गए.
शिवांगी जोशी का वर्कफ्रंट
शिवांगी जोशी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो टीवी, OTT और रियलिटी शोज में एक्टिव हैं. एक्ट्रेस ने साल 2013 में शो 'खेलती है जिंदगी आंख मिचौली' से डेब्यू किया. फिर 'बेइंतहा' और 'बेगूसराय' जैसे शोज में नजर आई. एक्ट्रेस को पहचान ये रिश्ता क्या कहलाता है से मिली. इसके बाद उन्हें 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' और कई सीरीज में भी देखा गया. वहीं, इन दिनों वो लॉक अप 2 में धमला मचा रही हैं.
ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer: सुबह 4:15 बजे ही क्यों रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर, आखिर क्या है इस टाइमिंग का कनेक्शन?