
प्रतीकात्मक तस्वीरImage Credit source: Getty Images
अक्सर हम सोचते हैं कि जिन लोगों की सैलरी करोड़ों में होती है और जिनके पास कई घर होते हैं, उन्हें लाइफ में पैसों की कोई कमी नहीं होती होगी. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर यकीन मानिए आप सोच में पड़ जाएंगे. दरअसल, कागजों में करोड़पति दिखने वाले एक शख्स को सिर्फ 15 हजार रुपए का टैक्स चुकाने के लिए दोस्तों से उधार मांगना पड़ गया. आइए जानते हैं इस दिलचस्प मामले की पूरी सच्चाई.
एक IITian क्लाइंट और CA की वायरल कहानी
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) प्रतिभा गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अपने एक क्लाइंट की ऐसी कहानी शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. हाल ही में उन्होंने एक ऐसे युवा IIT ग्रेजुएट का ITR फाइल किया, जो पिछले 5 साल से हर साल 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा रहा है. मोटी कमाई के अलावा उसके पास तीन घर भी हैं. इनमें से दो निर्माणाधीन हैं. जाहिर है, इतनी तगड़ी कमाई और प्रॉपर्टी देखकर आप सोच रहे होंगे कि भाई के पास तो पैसों का अंबार होगा. लेकिन असली ड्रामा तब शुरू हुआ, जब आईटीआर भरने की बारी आई.
15,000 रुपए के लिए उधार मांगना पड़ गया!
जब CA प्रतिभा ने क्लाइंट से बचे हुए 15,000 रुपये का टैक्स भरने को कहा, तो उसने कहा कि अभी कैश नहीं है, इसलिए आईटीआर फाइलिंग को अगस्त तक टाल दिया जाए, ताकि अगली सैलरी आने पर वह पेमेंट कर सके. लेकिन जब CA ने समझाया कि डेडलाइन निकलने के बाद भारी भरकम ब्याज और जुर्माना देना पड़ेगा, तब जाकर पेनल्टी से बचने के लिए IITian को मजबूरन किसी से 15 हजार उधार लेने पड़े.
सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं लोग?
यह पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई, और नेटिजन्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, हैरानी की बात है कि इतनी बड़ी डिग्री वाले लोग भी बजट और पैसों का सही हिसाब नहीं रख पाते. दूसरे यूजर ने कहा, सैलरी करोड़ों में ही क्यों न हो, अगर पैसों का हिसाब रखना न आए, तो उधार मांगने की नौबत आ ही जाती है. इससे पता चलता है कि लोगों में फाइनेंशियल लिटरेसी की कितनी कमी है.
Just filed ITR of one of my IITian client!
He is a young guy having package of 1Cr plus since 5 years.
Has 3 houses out of which 2 projects are WIP.
He told me he had no money to pay taxes of Rs. 15K and wanted me to wait till August so that his salary comes and we can pay the
— Pratibha Gupta (@PratibhaGoyal) July 27, 2026

अभिषेक राय
अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. शुरुआत में वे भोपाल के 'पीपुल्स समाचार' अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के 'जानो दुनिया' (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई. अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं. अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे. अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.
Read More