बॉलीवुड
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Jul 31, 2026, 07:50 PM IST
Kareena Kapoor Khan Post: कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। करीना का यह पोस्ट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
![]()
करीना कपूर खान ने किया बर्थडे विश (pic credit-instagram)
Kareena Kapoor Khan Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर सभी लोग कियारा आडवाणी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने कियारा आडवाणी के बर्थडे को खास बना दिया है। करीना कपूर खान का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है करीना कपूर खान के पोस्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'यश लड़की की तरह बोल रहा ...' KRK ने किया Ramayana के ट्रेलर का रिव्यू)
करीना कपूर खान ने किया बर्थडे विश
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और फिल्मी सितारों की तरफ से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए कियारा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कियारा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे डियर कियारा... ढेर सारा प्यार और एक बड़ा सा हग।" बता दें कि कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई को हुआ था। उन्होंने अपने करियर में 'लस्ट स्टोरीज', 'कबीर सिंह', 'भूल भुलैया 2', 'जुगजुग जीयो' और 'शेरशाह' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है।

करीना कपूर खान ने किया बर्थडे विश (pic credit-instagram)
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन गीतु मोहनदास कर रही हैं। फिल्म में यश, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म में यश और कियारा आडवाणी एक से एक बोल्ड सीन्स देते नजर आएंगे। कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कियारा आडवाणी का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से साल 2023 में शादी की थी। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है।
![]()
कुमार सरसauthor
कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article