auto

बड़ी फैमिली के लिए Kia ने पेश की नई PV7 इलेक्ट्रिक वैन, मिलेंगे एडवांस फीचर्स और 460 किमी की रेंज - kia pv7 electric van debuts big space and 11 people seating capacity with 460 km range

September 15, 2026

Kia PV7 Electric Van: किआ ने अपनी नई PV7 इलेक्ट्रिक वैन को पेश कर दिया है। यह ज्यादा स्पेस, फास्ट चार्जिंग और लंबी रेंज के साथ आती है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हल्के कमर्शियल व्हीकल मार्केट पर फोकस करने के लिए Kia ने PV7 इलेक्ट्रिक वैन को पेश किया है। यह 2025 में पेश किए गए PV5 के बाद आया है और PV7 इससे काफी बड़ा है। बता दें कि, आने वाले सालों में PV7 के कुल 23 वेरिएंट्स मार्केट में पेश किए जाएंगे।

स्पेस और पेलोड कैपेसिटी

PV7 कार्गो वर्जन लॉंग व्हीलबेस जिसकी रूफ की हाइट स्टैंडर्ड है और उसमें 6. क्यूबिक मीटर का कार्गो स्पेस मिलता है। इसमें एक हाई-रूफ वाला वर्जन भी है जिसमें 8.0 क्यूबिक मीटर का स्पेस दिया गया है। PV7 के स्टैंडर्ड वर्जन की पेलोड कैपेसिटी 1,200kg है। वहीं, इसके लॉंग व्हीलबेस वर्जन की पेलोड क्षमता 1,165kg है।

पैसेंजर वेरिएंट

पैसेंजर वेरिएंट का कई जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, इसका फैमिली व्हीकल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। PV7 पैसेंजर के यूरोपीय वर्जन में 9 सीटें तक होंगी तो वहीं इसके घरेलू बाजार कोरिया में 11 सीटें तक उपलब्ध होंगी। इसमें कई सीटिंग कॉन्फिगरेश मिलेंगे जिनमें से कुछ में रिमूवेबल सीटें होंगी।

फीचर्स और डिस्प्ले

Kia PV7 में Pleos Connct इंफोटेनमेंट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें OTA अपडेट, ओपन ऐप मार्केटप्लेस और Gleo AI वॉयल असिस्टेंट जैसे फीचर्स हैं। इसके डिस्प्ले में 12.9 इंच और 14.6 इंच की यूनिट शामिल हैं।

चार्जिंग टाइम

PV5 में 400-वोल्ट आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया जाता है जबकि Kia PV7 में 800-वोल्ट आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा इसका तेजी से चार्ज होना है जिससे यह कमर्शियल इस्तेमाल के लिए फायदेमंद हो जाता है। 350kW चार्जर का इस्तेमाल करने पर PV7 लगभग 25 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकता है।

Kia PV7 में आगे और पीछे दोनों तरफ चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं जो इसके बहुत ही खास फीचर्स हैं। फ्रंट चार्जिंग पोर्ट DC और AC तो वहीं, पीछे वाला चार्जिंग पोर्ट सिर्फ AC चार्जिंग के लिए है।

बैटरी और रेंज

Kia PV7 लॉन्च के समय फ्रंट-व्हील ड्राइव फॉर्मेट में उपलब्ध होगा जिसके बाद इसका ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन आएगा। FWD वर्जन 200kW पावर और 420nm का टॉर्क जनरेट करता है। बैटरी पैक के विकल्पों में 71.5kWh और 96.2kWh यूनिट शामिल होंगी। बड़े बैटरी पैक के साथ PV7 कार्गो वर्जन की रेंज लगभग 460किमी (WLTP) है।