world-news

KDA के बाबू और संविदाकर्मी के खिलाफ चार्जशीट पेश: परिवादी पर 70 हजार रुपए रिश्वत देने का बनाया था दबाव, कहा था-रुपए के बिना काम नहीं होगा - Kota News

July 31, 2026

कोटा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए संविदाकर्मी कपिलराज और बाबू जुगल किशोर के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया है। दोनों ने मिलकर परिवादी पर रिश्वत देने का दबाव बनाया और काम अटकाए रखा था।

कोटा एसीबी ने कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए संविदाकर्मी कपिलराज व बाबू जुगल किशोर के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया।

कोटा एसीबी ने कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए संविदाकर्मी कपिलराज व बाबू जुगल किशोर के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया।

विज्ञप्ति जारी करवाने के लिए 20 हजार मांगे

कोटा देहात एसीबी के एडिशनल एसपी गोपाल सिंह कानावत ने बताया कि परिवादी की मां का देहांत हो चुका था। भाई और बहन ने परिवादी के नाम मकान की रिलीजडीड करवा दी थी।

इसके बाद परिवादी ने नाम हस्तांतरण के लिए कोटा विकास प्राधिकरण में ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन पर रिमार्क लगाए जाने पर परिवादी कोटा विकास प्राधिकरण गया। कमरा नंबर 212 में संविदाकर्मी कपिलराज नाम का व्यक्ति मिला।

परिवादी ने आवेदन के बारे में बात की तो उसने खुद को कोटा विकास प्राधिकरण का कर्मचारी होना बताया। कर्मचारी ने कहा कि तुम्हारा काम हो जाएगा।

तुम्हारे काम के लिए केडीए शुल्क जमा होगा। बाद में विज्ञप्ति जारी करवाने के लिए तुम 20 हजार मुझे दे दो। मैं तुमको उसकी रसीद दूंगा। कुछ समय बाद कपिलराज को परिवादी ने 20 हजार दे दिए। आरोपी ने कहा कि मेरा मेहनताना भी देना पड़ेगा।

काम के लिए चक्कर कटवाए, 70 हजार और मांगे

25 मई को परिवादी के आवेदन पर केडीए की ओर से रिमार्क लगाया गया। परिवादी कपिलराज से मिला। कपिल राज ने कहा पहले वाले अधिकारी का ट्रांसफर हो गया है।

नए अधिकारी जुगल किशोर जी आए हैं। जिनको 50 हजार देने पड़ेंगे। जब ही आपका काम होगा। अगर नहीं दोगे तो तुम्हारे वो 20 हजार भी गए। ये काम नहीं होगा। 50 हजार देने के लिए तैयार हो तो मैं जुगल किशोर जी से बात करूं।

2 जून को परिवादी KDA में गया। जहां उसे कपिल मिला। जुगल किशोर ऑफिस में नहीं था। इसके बाद कपिल उसे बिल्डिंग से नीचे चाय पीने लेकर गया।

उसने काम करवाने के बदले 70 हजार मांगे और कहा कि 20 हजार तो आपने पहले दे दिए। 50 हजार और दोगे तो मैं आपका काम आगे बढ़ाऊंगा। इसके बाद परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई।

एसीबी ने रिश्वत लेते पकड़ा

एसीबी की टीम ने 5 जून को ट्रेप कार्रवाई की। परिवादी से 15 हजार की रिश्वत लेते कपिलराज को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रिश्वत लेनदेन में आरोपी जुगल किशोर मीणा की भूमिका पाई जाने पर जुगल को भी उसी दिन गिरफ्तार किया।

.

खबरें और भी हैं...

  • आज 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: जयपुर, अजमेर में 2 इंच तक पानी बरसा; तेज बरसात से होगी अगस्त की शुरुआत

    जयपुर, अजमेर में 2 इंच तक पानी बरसा; तेज बरसात से होगी अगस्त की शुरुआत|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:05
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बात खरी है

    गहलोत के लिए 'चौथी बार सीएम' के लगे नारे: सरकारी स्कूल में बच्चों को चाय की 'ट्रेनिंग', VIP कल्चर में 'आम' को मारे धक्के

    सरकारी स्कूल में बच्चों को चाय की 'ट्रेनिंग', VIP कल्चर में 'आम' को मारे धक्के|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:44
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पंचायत-निकाय चुनाव: फर्जी वोटिंग पर पहली बार बीएनएस की नई धाराओं में केस, 1 साल की सजा हो सकती है

    फर्जी वोटिंग पर पहली बार बीएनएस की नई धाराओं में केस, 1 साल की सजा हो सकती है|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कोटा में 24 घंटे में 5.3 एमएम बारिश: आज हाड़ौती संभाग में तेज बरसात होगी, जानिए अगस्त में कैसा रहेगा मौसम

    0:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर