entertainment

Kartik Aaryan: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बप्पा के दरबार पहुंचे कार्तिक आर्यन, भगवान के चरणों में रखा पहला अवॉर्ड

September 23, 2026

Kartik Aaryan: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बप्पा के दरबार पहुंचे कार्तिक आर्यन, भगवान के चरणों में रखा पहला अवॉर्ड

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिकImage Credit source: kartikaaryan/Instagram

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन कितने शानदार एक्टर हैं ये उनकी फिल्में देख हर कोई अंदाजा लगा सकता है. कार्तिक खुद को हर किरदार में ढालने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और फिल्म में उनकी मेहनत साफ तौर पर नजर भी आती है. इसी मेहनत और लगन की वजह से कार्तिक ने नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मंगलवार को कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन में शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला. ये कार्तिक का पहला नेशनल अवॉर्ड है, जो उनके लिए बेहद खास है.

कार्तिक को इतना बड़ा सम्मान मिला है, जिसका शुक्रिया अदा करने के लिए एक्टर लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे. जी हां, अवॉर्ड मिलने के एक दिन बाद ही कार्तिक मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे और यहां उन्होंने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और अपनी इस बड़ी उपलब्धि के लिए बप्पा का शुक्रिया अदा किया.

ये भी पढ़ें: सलमान खान के बाद अब ट्रोलिंग करने वालों पर भड़कीं महिला चौधरी, बोलीं- सेलेब्स को निशाना मत बनाओ

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे कार्तिक आर्यन

बुधवार को कार्तिक आर्यन लालबागचा राजा के पंडाल में ट्रेडिशनल कुर्ता पहने नजर आए. खास बात ये रही कि कार्तिक अपने साथ अपना नेशनल अवॉर्ड भी लेकर पहुंचे थे. उन्होंने सबसे पहले बप्पा के सामने माथा टेका और आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने अपना नेशनल अवॉर्ड भगवान गणेश के चरणों में रख दिया. कार्तिक ने लालबागचा राजा के दर्शन की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा, मेरे सुखकर्ता दुखहर्ता. शब्दों से परे आशीर्वाद मिला है. धन्यवाद बप्पा!

अवॉर्ड मिलने के बाद क्या बोले थे कार्तिक?

अवॉर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने उस खास पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें स्टेज पर उनका नाम अनाउंस किया गया था. इसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा. कार्तिक ने अपने सफर को याद करते हुए बताया कि कैसे ग्वालियर के एक छोटे शहर से आने वाला एक लड़का एक्टर बनने का सपना देखता था. उन्होंने लिखा कि ऐसे माहौल में जहां लोग छोटे शहर के बच्चों के एक्टिंग के सपनों पर हंसकर आगे बढ़ जाते हैं, वहां से उन्होंने ये सपना देखा था. कार्तिक ने कहा कि आखिरकार उन्होंने उस पल को जी लिया, लेकिन अभी भी उन्हें इस जीत पर यकीन नहीं हो रहा है.

चंदू चैंपियन के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

कार्तिक को चंदू चैंपियन में भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. इस कैटेगरी में उन्होंने दिग्गज अभिनेता मम्मूट्टी के साथ अवॉर्ड शेयर किया, जिन्हें ब्रमायुगम में उनकी एक्टिंग के लिए सम्मानित किया गया. कबीर खान के डायरेक्शन में बनी चंदू चैंपियन साल 2024 में रिलीज हुई थी. फिल्म में विजय राज, भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन कार्तिक की एक्टिंग को काफी तारीफ मिली थी.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button