entertainment

'पॉकेटमार की तरह कपड़े पहनती है...' वायरल स्क्रीनशॉट को फेक बताकर Kangana Ranaut ने सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?

August 3, 2026

'पॉकेटमार की तरह कपड़े पहनती है...' वायरल स्क्रीनशॉट को फेक बताकर Kangana Ranaut ने सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?

कंगना रनौत और सोनाक्षी सिन्हा

Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं. अब उन्होंने वायरल हो रहे हैं उस स्क्रीनशॉट को फर्जी बताया है, जिसमें एक दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस को बिना नाम लिए बॉडी शेम किया गया था और उस पोस्ट पर कंगना का लाइक था. कंगना ने स्क्रीनशॉट को फेक बताने के साथ-साथ एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है, साथ ही बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस पर तंज कसा है. अब सोशल मीडिया यूजर्स ऐसा कह रहे हैं कि उन्होंने भले ही अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका पोस्ट सोनाक्षी सिन्हा के लिए है.

दरअसल, कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें दूसरी एक्ट्रेस को बॉडी शेम किया गया था और उस पर कंगना का लाइक था. कंगना ने स्क्रीनशॉट के साथ लिखा, “कई फर्जी खबरें चल रही हैं. मेरा ये लाइक फर्जी है. मैं कभी किसी को बॉडी शेम नहीं करती, लेकिन मैंने नोटिस किया है कि एक एक्ट्रेस आजकल पॉकेटमार की तरह कपड़े पहनती है और बातें करती हैं. वो हाफ पैंट और उल्टी टोपी पहनती है और जेबकतरे की तरह बातें करती है. साथ ही प्रदर्शनकारियों के गटरछाप व्यवहार को बढ़ावा देती है.”

Kangana Insta Story

कंगना रनौत का पोस्ट

मुझे दुख है- कंगना रनौत

कंगना रनौत ने आगे लिखा, “मुझे हमेशा लगता है कि आप किसी रिश्ते में जिस तरह के कपड़े पहनते हैं, वो सीधा इस बात को दिखाता है कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं. प्यारी साथी एक्ट्रेस, अगर आपका साथी आपको जेबकतरे जैसा महसूस करा रहा है तो मुझे दुख है. आप पहले बहुत सलीके से कपड़े पहनती थीं और बातें करती थीं, आपको क्या हो गया है?”

ये भी पढ़ें-

मनीषा रानी ने दिखाया अपना ड्रीम होम, इंटीरियर पर खर्च किए 1 करोड़

50-60 लोग, छिपकली और गंदा टॉयलेट, अलायंस में सोहेल से मिलते ही सलमान खान को याद आए जेल के खौफनाक दिन

कंगना के पोस्ट से लोगों ने क्यों जोड़ा सोनाक्षी का नाम

कंगना ने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा, “राय आपकी अपनी है, लेकिन आप अपनी स्टाइलिंग को बेहतर कर सकती हैं. अगर आपको मदद की जरूरत है, तो मैं हमेशा मदद के लिए तैयार हूं.” कंगना का ये पोस्ट किस एक्ट्रेस इस बारे में तो उन्होंने कुछ भी नहीं बताया, उन्होंने किसी भी एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का ऐसा मानना है कि वो बिना नाम लिए सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कर रही हैं. क्योंकि सोनाक्षी ने कुछ समय पहले जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पैंट, टी-शर्ट और कैप में दिखी थीं. हालांकि, ये सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स की राय है. कंगना ने ये पोस्ट किस एक्ट्रेस के लिए किया है, इस बारे में वो ही बता सकती हैं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button