world-news

Kal Ka Rashifal 18 October 2026: 2 ग्रह बदलेंगे राशि, 3 राशियों को मिलेगी बुरी खबर, नौकरी-बिजनेस में बड़ा नुकसान

October 17, 2026

Kal Ka Rashifal In Hindi: 18 अक्टूबर, रविवार को सूर्य का गोचर तुला राशि में होगा। ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि में सूर्य नीच के माने जाते हैं, जिससे उनके प्रभाव में कमी आती है। वहीं, चंद्रमा भी इस दिन अपनी राशि बदलेगा।

18 October 2026 Ka Rashifal: 18 अक्टूबर, रविवार को आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि रहेगी। शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाएगी। इस दिन सुकर्मा, धृति, सर्वार्थसिद्धि, शुभ और अमृत सहित पांच योगों का संयोग बनेगा। इस दिन सूर्य कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा, जबकि चंद्रमा धनु राशि छोड़कर मकर राशि में आ जाएगा। इन बदलावों का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार…

मेष राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

वृषभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

मिथुन राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर नई प्लानिंग करेंगे। लव लाइफ में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। लाइफ पार्टनर के साथ शाम अच्छी बीतेगी। रिश्तों में पहले से चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। संतान के भविष्य को लेकर मन में चल रही चिंता भी कम हो सकती है।

कर्क राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज परिवार में प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी। वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत रंग ला सकती है और जल्द ही अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नए लोग आपसे दोस्ती करने में दिलचस्पी दिखाएंगे। बिजनेस में किसी नए काम की शुरुआत या उसमें निवेश करने का विचार बन सकता है।

सिंह राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

नई टेक्नोलॉजी सीखने के लिए दिन अच्छा हो सकता है। हालांकि, मन में कुछ नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। लव लाइफ में भरोसा बनाए रखें। ऑफिस में अपने व्यवहार का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

सुबह के समय कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसमी बीमारी या बुखार से बचने के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। घर के लोगों की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने के बजाय सकारात्मक सोच बनाए रखें।

तुला राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज किस्मत आपका साथ दे सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में ट्रांसफर से जुड़ी खबर मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। क्रिएटिव कामों में मन लगेगा। लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताने से नई ऊर्जा आएगी।

वृश्चिक राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आप अपनी काबिलियत से लोगों का ध्यान खींच सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेंगे। लव लाइफ में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट या डील करने की योजना है, तो उससे जुड़ी सभी शर्तों और जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।

धनु राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आपकी क्रिएटिव सोच कई कामों में मददगार साबित हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। लव पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आपके काम से प्रभावित होकर विरोधी भी तारीफ कर सकते हैं। निर्माण से जुड़े कामों में तेजी आएगी।

मकर राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज दूसरों के मामलों में उलझने के बजाय अपने टारगेट पर ध्यान दें। काम में देरी होने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। कुछ लोग अपना काम निकलवाने के लिए आपसे संपर्क कर सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर मदद करें। पेट दर्द की समस्या को नजरअंदाज न करें।

कुंभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज आपके मन में नए आइडिया आ सकते हैं। आप पूरे फोकस के साथ अपने काम करेंगे। ज्यादातर काम समय पर पूरे होने की संभावना है। फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए डाइट पर ध्यान देंगे। लव पार्टनर की कोई सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

मीन राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज बिजनेस में मुनाफा कमाने के मौके मिल सकते हैं, खासकर मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों को फायदा होने की संभावना है। माता-पिता का सपोर्ट मिलेगा। कामयाबी के लिए अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे। आराम और सेहत का ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।