world-news

JPSC संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा : 21 से एडमिट कार्ड होंगे डाउनलोड, 25 जुलाई से परीक्षा

July 15, 2026

Ranchi :  झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी. साथ ही अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं. 

 21 जुलाई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) 21 जुलाई से 24 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in या http://www.jpsc.gov.in  पर उपलब्ध रहेंगे. अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण संख्या (रजिस्ट्रेशन नंबर) और जन्मतिथि (डेट ऑफ बर्थ) दर्ज कर एडमिट कार्ड और एटेंडेंस शीट डाउनलोड कर सकेंगे.

यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वे आयोग के हेल्पलाइन नंबर 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आयोग के पूछताछ काउंटर से भी निर्धारित अवधि के भीतर एडमिट कार्ड ले सकते हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे. 

परीक्षा का कार्यक्रम

25 जुलाई 2026

प्रथम पाली (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक) :  प्रथम पत्र (Paper-I)

द्वितीय पाली (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक) : द्वितीय पत्र (Paper-II)

26 जुलाई 2026

प्रथम पाली (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक) :  तृतीय पत्र (Paper-III)

द्वितीय पाली (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक) : चतुर्थ पत्र (Paper-IV)

27 जुलाई 2026

प्रथम पाली (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक) :  पंचम पत्र (Paper-V)

द्वितीय पाली (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक) : षष्ठम पत्र (Paper-VI)

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक और आईरिस सत्यापन किया जाएगा.

प्रथम पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे और द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा.

प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड), उपस्थिति पत्रक (एटेंडेंस शीट) और प्रत्येक एटेंडेंस शीट के लिए चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य है.

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बैग, पुस्तकें, कागजात और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा.

OMR शीट में सभी विवरण (डिटेल) सावधानीपूर्वक भरने होंगे. गलत जानकारी देने की स्थिति में अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे. 

आयोग की अपील

JPSC ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से पहले जारी सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और परीक्षा की पूरी प्रक्रिया के दौरान आयोग के नियमों का पालन करें.

Ranchi News : SSP का आधी रात थानों में औचक निरीक्षण, हिंदपीढ़ी थाना के प्रभारी व ओडी प्रभारी से जवाब तलब
Ranchi News :  अपर बाजार में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई,  ई-सिगरेट व गांजा बरामद

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें