world-news

JP नड्डा के साथ लंच करते दिखे TMC नेता, BJP से नजदीकियों पर सौगत रॉय ने तोड़ी चुप्पी; बताई पूरी सच्चाई| Navbharat Live

July 30, 2026

Updated On: Jul 30, 2026 | 04:24 PM IST

विज्ञापन

सार

West Bengal Politics: जेपी नड्डा के साथ संसद कैंटीन में लंच की खबरों पर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि सिर्फ जाते समय बातचीत हुई थी।

TMC leader seen having lunch with JP Nadda; Saugata Roy breaks silence on proximity to BJP, reveals the full truth.

सौगत रॉय, जेपी नड्डा, शत्रुघ्न सिन्हा (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Saugata Roy JP Nadda Meeting: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी नेता तृणमूल कांग्रेस से सांसद सौगत रॉय, संसद की कैंटीन में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लंच करते देखे गए हैं। बीजेपी नेता के साथ सौगत रॉय की तस्वीरें मीडिया में सामने आने के बाद बंगाल की राजनीति में एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सौगत रॉय के साथ टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के भी जेपी नड्डा के साथ दिखे।

फिलहाल संसद के मॉनसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए ये सभी सांसद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही हैं। इस बीच बीजेपी नेता के साथ ममता बनर्जी के दो विश्वस्त नेताओं के देखे जाने के बाद बंगाल की सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं।

संसद भवन के एनेक्स में सभी सांसदों ने की बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद भवन के एनेक्स में बुधवार को एक बैठक हुई। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के सभी सांसद शामिल थे। इसमें काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, रचना बनर्जी, जून मालिया समेत कई अन्य सासंद शामिल थे। बैठक में टीएमसी सांसद सौगत रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा के भी शामिल होने का दावा किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

शत्रुघ्न सिन्हा की जेपी नड्डा से हुई बातचीत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा की जेपी नड्डा से काफी देर तक बातचीत भी हुई। इस दौरान सांसद सौगत रॉय उन्हीं के साथ बैठकर खाना खा रहे थे। उनके बीच काफी समय तक बातचीत होने का दावा किया गया। हालांकि वहां होने वाली चर्चा की अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

इसके बाद एक अन्य तस्वीर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कैंटीन में खाते-पीते नजर आए, जबकि टीएमसी नेता सौगत रॉय वहीं पास में मेज पर हाथ रखकर खड़े नजर आए। हालांकि इन दोनों नेताओं ने पाला बदलने की चर्चाओं पर सार्वजनिक रूप से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

ये भी पढे़ं- विपक्ष मुद्दाविहीन है, सिर्फ हंगामा चाहता है.. राज्यसभा में जेपी नड्डा का बड़ा हमला, संसद में फिर गरमाई सियासत

सौगत रॉय का BJP नेता से मिलने से इनकार

मीडिया में चल रही चर्चाओं पर गुरूवार को सौगत रॉय ने भाजपा नेता के साथ लंच की खबरों को खारिज कर दिया है। सौगत रॉय ने कहा कि वो जेपी नड्डा के साथ कभी कैंटीन में नहीं बैठे। भाजपा के लोग एक साथ कैंटीन में बैठे थे। उस दौरान पासिंग बात हुई है। मतलब कि सौगत रॉय वहां से निकलते समय भाजपा नेताओं से बातचीत की।

Follow Navbharatlive whatsapp