जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने UG और COP प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। CUET UG 2026 के माध्यम से कैसे करें आवेदन, जानें पूरी जानकारी।
JNU Admission 2026-27
- Published: 13 Jul 2026, 12:46 PM IST
- Last Updated: 13 Jul 2026, 12:46 PM IST
JNU Admission 2026-27: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने अंडरग्रेजुएट (UG) और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (COP) प्रोग्राम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य छात्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
प्रवेश का आधार
ज्यादातर UG और COP कोर्स में प्रवेश पूरी तरह से CUET UG 2026 के अंकों के आधार पर होगा। वहीं, BTech प्रोग्राम में प्रवेश के लिए छात्रों को JEE Main परीक्षा देनी होगी और उसके बाद JoSAA या DASA काउंसलिंग के माध्यम से सीट आवंटित की जाएगी। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे फॉर्म भरने से पहले आरक्षण मानदंडों और पात्रता शर्तों को अच्छी तरह समझ लें।
विभिन्न कोर्सेज के लिए पात्रता मानदंड
BA (Hons.) और BSc प्रोग्राम: इसके लिए उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र अभी 12वीं के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
- COP प्रोग्राम: इसमें प्रवेश के लिए भी 12वीं में 45% अंकों की अनिवार्यता है। 10+1 प्रणाली के बाद स्नातक प्रथम वर्ष पास करने वाले छात्र भी इसके लिए पात्र हैं।
- BTech प्रोग्राम: इसमें प्रवेश केवल JEE Main के माध्यम से होगा। यह प्रोग्राम आठ सेमेस्टर का है और इसमें 155 क्रेडिट पूरे करने होंगे।
- कोर्सेज का विवरण
- BA (Hons.): विदेशी भाषाओं (Foreign Languages) में BA (Hons.) कोर्स, जिसमें प्रवेश पूर्णतः CUET UG 2026 स्कोर पर आधारित होगा।
- BSc प्रोग्राम: आयुर्वेद बायोलॉजी में BSc कोर्स, जिसके लिए CUET UG 2026 की मेरिट सूची आधार होगी।
- COP प्रोग्राम: स्कूल ऑफ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चरल स्टडीज और स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज के माध्यम से कई सर्टिफिकेट कोर्सेज कराए जाएंगे।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य/EWS/OBC वर्ग: ₹300
- SC/ST/PwD वर्ग: ₹150
- विदेशी नागरिक: ₹3,830
नोट: शुल्क का भुगतान ऑनलाइन गेटवे के जरिए ही होगा और यह किसी भी स्थिति में रिफंडेबल नहीं है। किसी भी तकनीकी त्रुटि के कारण हुए असफल या डुप्लीकेट पेमेंट की जिम्मेदारी JNU की नहीं होगी।
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 'New Registration' पर क्लिक करें। DigiLocker के जरिए लॉग इन कर CUET UG 2026 स्कोर कार्ड शेयर करने की सहमति दें।
- अपना विवरण, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के माध्यम से इसे सत्यापित करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। ध्यान रहे, सबमिट करने के बाद इसमें बदलाव संभव नहीं होगा।
- फोटो (10-200 KB), हस्ताक्षर (4-30 KB) और CUET स्कोर कार्ड (10-200 KB) सही प्रारूप (JPG/JPEG/PNG) में अपलोड करें।
- ऑनलाइन गेटवे से फीस जमा करें और अंत में भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया
BA (Hons.), BSc और COP कोर्स के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा। सीटों का आवंटन पूरी तरह से CUET UG 2026 के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से होगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जा सकते हैं।