एजुकेशन
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jul 25, 2026, 04:13 PM IST
JEECUP Counselling 2026 Round 4 Registration Begins: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने UPJEE पॉलिटेक्निक 2026 की ऑनलाइन स्पेशल काउंसलिंग के दूसरे चरण के तहत राउंड 4 का शेड्यूल जारी कर दिया है।
![]()
JEECUP Counselling 2026
JEECUP Counselling 2026: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने UPJEE पॉलिटेक्निक 2026 की ऑनलाइन स्पेशल काउंसलिंग के दूसरे चरण के तहत राउंड 4 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस राउंड में उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों के वे योग्य उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिन्हें पहले के काउंसलिंग राउंड में सीट नहीं मिल पाई थी। नए शेड्यूल के अनुसार, राउंड 4 के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी और 29 जुलाई 2026 तक चलेगी। इसके बाद 30 जुलाई 2026 को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें तय समय के अंदर फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुनना होगा। इसके साथ ही काउंसलिंग फीस और सिक्योरिटी फीस जमा करने के बाद निर्धारित हेल्प सेंटर पर जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी कराना होगा।
JEECUP काउंसलिंग 2026 राउंड 4 की जरूरी तारीखें
- चॉइस फिलिंग: 27 से 29 जुलाई 2026
- सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 30 जुलाई 2026
- फ्रीज/फ्लोट विकल्प और सिक्योरिटी फीस जमा करना: 31 जुलाई से 3 अगस्त 2026, शाम 5 बजे तक
- हेल्प सेंटर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 31 जुलाई से 4 अगस्त 2026, शाम 6 बजे तक
- सीट विड्रॉल करने की तारीख: 5 अगस्त 2026
सीट अलॉटमेंट के बाद क्या करना होगा?
30 जुलाई को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को अपने लॉगिन पोर्टल पर जाकर आगे का विकल्प चुनना होगा:
फ्रीज या फ्लोट का चुनाव: अगर आप मिली हुई सीट से संतुष्ट हैं तो फ्रीज चुनें, और अगर बेहतर विकल्प चाहते हैं तो फ्लोट ऑप्शन पर जाएं।
फीस भुगतान: फ्रीज का विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित सिक्योरिटी डिपॉजिट और काउंसलिंग फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: फीस जमा करने के बाद तय समय सीमा के अंदर अपने जिले के निर्धारित हेल्प सेंटर पर जाकर कागजातों का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) कराना अनिवार्य है।
समय पर फीस जमा न करने या सत्यापन प्रक्रिया में शामिल न होने पर अलॉट की गई सीट रद्द कर दी जाएगी। जो छात्र सीट अलॉट होने के बाद एडमिशन वापस लेना चाहते हैं, वे 5 अगस्त को सीट विड्रॉल का विकल्प चुन सकते हैं। उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 को अपनी अलॉट की गई सीट वापस लेने यानी विड्रॉल का विकल्प भी चुन सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग से जुड़े सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से JEECUP के आधिकारिक पोर्टल को चेक करते रहें और सभी जरूरी प्रक्रियाएं तय समय सीमा के अंदर पूरी करें।
ये भी पढ़ें
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अपने नजदीकी राजकीय या सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक कॉलेज (जो जिला हेल्प सेंटर बनाया गया है) में जाना होगा। अपने साथ जीकप एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड, 10वीं/12वीं की मार्कशीट, डोमिसाइल (मूल निवास), जाति प्रमाण पत्र, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो के कम से कम दो स्व-प्रमाणित (Self-Attested) सेट जरूर रखें।
![]()
नीलाक्ष सिंहauthor
नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article