world-news

Janmashtami 2026: 'राधा कैसे न जले' से 'गो गो गोविंदा' तक, इन गानों के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का त्योहार

September 2, 2026

Janmashtami Special Songs: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पर्व बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है. देखते हैं, लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

Janmashtami Special Songs: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पर्व बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है. देखते हैं, लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

author-image

New Update

Janmashtami 2026

Janmashtami 2026 Photograph: (Social Media)

Janmashtami Special Songs: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पर्व देशभर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस साल ये दिन 4 सिंतबर को मनाया जाएगा. इस दिन मंदिरों से लेकर घरों तक कान्हा के भजन गूंजते हैं, वहीं दही-हांडी और झांकियों के बीच बॉलीवुड के कई गाने भी उत्सव का रंग दोगुना कर देते हैं. पिछले कई सालों में हिंदी फिल्मों ने कृष्ण, राधा और वृंदावन की संस्कृति से जुड़े कई ऐसे गाने बनाए हैं, जो हर जन्माष्टमी पर लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन जाते हैं.

1. राधा कैसे न जले (Radha Kaise na Jale)

इस लिस्ट में जो गाना टॉप पर है, उसका नाम राधा कैसे न जले है. आमिर खान और ग्रेसी सिंह की फिल्म लगान का ये गाना जन्माष्टमी के सबसे फेमस बॉलीवुड गानों में से एक माना जाता है. ए.आर. रहमान के संगीत और आशा भोसले-उदित नारायण की आवाज ने इस गाने को खास बना दिया है. राधा-कृष्ण के प्रेम और नोकझोंक को खूबसूरती से दिखाने वाला ये गाना आज भी त्योहारों में खूब बजाया जाता है.

2. गो गो गोविंदा (Go Go Govinda)

जन्माष्टमी और दही-हांडी की बात हो और 'गो गो गोविंदा' गाने का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म OMG का ये गाना काफी फेमस है. इसमें सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और प्रभु देवा के डांस ने लोगों का दिल जीत लिया था. इसकी धुन और ऊर्जा दही-हांडी को और भी जोशीला बना देती है.

3. मैया यशोदा (Maiyya Yashoda)

हम साथ-साथ हैं (Hum Saath Saath Hain) फिल्म का गाना मैया यशोदा कान्हा और यशोदा मैया के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से दिखाता है. जन्माष्टमी के मौके पर ये गाना आज भी खूब सुना जाता है. वहीं, करिश्मा कपूर, तब्बू और सोनाली बेंद्रे के डांस को इस गाने में काफी पसंद भी किया गया था. बता दें, इस गाने को अल्का याग्निक ने अपनी आवाज दी थी.

ये भी पढे़ं- सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान केस की होगी CBI जांच, बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला

4. वो किसना है (Woh Kisna Hai)

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की फिल्म किसना का गाना वो किसना है  भी जन्माष्टमी  के मौके पर काफी सुना जाता है. इसकी धुन और बोल सीधे कृष्ण भक्ति के रंग में रंग देते हैं. स्कूलों और कायक्रमों में भी महिलाएं और लड़कियां इस गाने पर डांस करती हैं. स गाने को सिंगर सुकविंदर सिंह ने गाया है.

5. मोहे पनघट पे (Mohe Panghat Pe)

मुगले ए आजम (Mughal-E-Azam) का गाना मोहे पनघट पे आज भी लोगों की जुबां पर रहता है. पुरानी फिल्मों के दौर का ये सदाबहार गाना  जन्माष्टमी के अवसर लोग काफी सुनते हैं. सोशल मीडिया पर भी इस गाने पर बनाई रील्स वीडियो काफी वायरल होती हैं. 

6. चांदी की डाल पर सोने का मोर 

फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ (Hello Brother) इस गाने के बिना भी जन्माष्टी अधूरी ही रहेगी. इस गाने में सलमान खान (Salman Khan) और रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) के जबरदस्त डांस मूव्स देखने को मिले थे. ये गाना दही-हांडी के लिए परफेक्ट है. खास बात ये है कि इस गाने को खुद सलमान खान ने अपनी आवाज दी थी. जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था.

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज से पहले मचाया भौकाल, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों रुपये