Jan Neta Advance Booking: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ साल की शुरुआत में ही आने वाली थी. लेकिन फिल्म लगातार पोस्टपोन होती चली गई और फिर एक्टर का पूरा फोकस चुनावों की तरफ हो गया. जहां जीत हासिल करने के बाद वो मुख्यमंत्री बन चुके हैं और अब फाइनली उनकी पिक्चर भी रिलीज की जा रही है. 23 जुलाई को उनकी पिक्चर आने वाली है, जिसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू की जा चुकी है. साथ ही एक्टर की आखिरी फिल्म देखने के लिए फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं. जी हां, फिल्म को एडवांस बुकिंग से काफी सॉलिड रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है. जहां फिल्म के हीरो थलपति विजय हैं, तो बॉबी देओल विलेन बने दिखने वाले हैं. साथ ही हर कोई इस टक्कर को देखना चाहता है. ‘जन नेता’ ने एडवांस बुकिंग से अबतक 21.06 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिया है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ ने रिलीज से पहले ही 21.06 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. यह एडवांस बुकिंग पहले दिन के लिए हो रही है और 21 करोड़ का आंकड़ा ब्लॉक सीट्स के साथ है. जबकि, बिना ब्लॉक सीट्स के साथ पिक्चर ने 15.26 करोड़ कमा लिए हैं. जो कि काफी ज्यादा है, क्योंकि फिल्म के पास कमाने के लिए आज का दिन और है. देखना होगा कि एडवांस बुकिंग से फाइनल तक फिल्म कितना कमा पाती है और कितने टोटल टिकट बिक पाते हैं. क्योंकि इस फिल्म से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है.
‘जन नेता’ के अबतक कितने टिकट बिके?
इसी रिपोर्ट से पता लगा कि थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ के अबतक 6 लाख 61 हजार 554 टिकट बिक गए हैं. साथ ही टोटल शोज की संख्या भी 8929 रही है. जहां फिल्म ने अकेले अबतक तमिल से 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. तो हिंदी में फिल्म कम ही कमा पाई है. बताते चलें कि 6 लाख 47 हजार 200 टिकट तमिल से बिक गए हैं. वहीं, हिंदी से अबतक 1725 टिकट बेचे गए हैं, साथ ही तेलुगु से 12 हजार से ज्यादा टिकट बिके हैं. इस वक्त सबसे ज्यादा शोज की संख्या तमिल से ही सामने आई है. जहां 6937 शोज फाइनल हुए हैं और हिंदी में 1153 शोज की संख्या रही है.
रिलीज से चार दिन पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी. वहीं, शुरुआत में ही कई रिकॉर्ड टूट गए. कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की शानदार ओपनिंग करेगी. विदेशों में ‘जन नेता’ के ब्लॉकबस्टर शुरुआत करने की उम्मीद है. पहले दिन इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म 4 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमा सकती है. जिससे फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 105 करोड़ के पार पहुंच जाएगी. अगर ऐसा होता है तो ओपनिंग डे पर ‘GOAT’ (99 करोड़), ‘जेलर’ (91 करोड़) और ‘पठान’ (104 करोड़) जैसी हिट फिल्मों को पीछे छोड़ देगी.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More