world-news

Jamshedpur Accident: कैसे स्विफ्ट हो गई चकनाचूर? कार काट कर निकालीं 4 लाशें...देखिए Video

September 24, 2026

Jamshedpur Road Accident: झारखंड के जमशेदपुर में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार लोगों की जान चली गई है।

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में नेशनल हाईवे पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में चार लोगों की जान चली गई। मरने वालों में झारखंड की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी भी शामिल हैं। हादसे की जानकारी देते हुए सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि हाईवे पर एक ट्रक पिछली रात से खराब खड़ा था। तभी पीछे से आ रही एक कार सीधे उस ट्रक में जा घुसी।

कैसे खड़े ट्रक में जा टकराई स्विफ्ट डिजायर

  • पुलिस के मुताबिक "ट्रक कल रात करीब 10 बजे से खराब पड़ा था। दूसरी तरफ से स्विफ्ट डिजायर (Swift Dzire) कार आ रही थी, जो सीधे ट्रक से टकरा गई। कार में सवार चारों लोगों की पहचान हो गई है। ये सभी सोनारी के ही रहने वाले हैं। शवों को अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
  • वहीं, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने बताया, "कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हुई है। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके शवों को एमजीएम (MGM) अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Scroll to load tweet…

सीएम हेमंत बोले-बेहद दुखद और हृदयविदारक

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि इस खबर ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। उन्होंने लिखा कि यह एक ऐसा दुख है जो किसी भी माता-पिता या परिवार को नहीं सहना चाहिए।
  • सीएम सोरेन ने लिखा, "जमशेदपुर में एनएच (NH) पर हुए सड़क हादसे में साथी मंत्री और बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी और अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन बहुत दुखी है।"
  • उन्होंने आगे कहा, "अपने बच्चे को खोने का दर्द शब्दों से परे है और किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए यह असहनीय होता है। इस बेहद मुश्किल घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी और शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।"
  • अपने संदेश के आखिर में सोरेन ने कहा, "मारंग बुरु (Marang Buru) दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवारों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Scroll to load tweet…

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।