world-news

Jamia Millia Islamia: जामिया में पढ़ाई के साथ UPSC और दूसरी सरकारी नौकरियों की तैयारी कैसे करें?

October 25, 2026

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) में पढ़ाई करने वाले कई स्टूडेंट ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन के साथ UPSC सिविल सेवा परीक्षा, SSC CGL, बैंकिंग, रेलवे और दूसरी सरकारी भर्तियों की तैयारी करने में इंटरेस्ट रखते हैं. दिल्ली में स्थित होने के कारण छात्रों को लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों, कोचिंग संस्थानों और दूसरे अभ्यर्थियों के साथ पढ़ने का मौका मिल सकता है. हालांकि, तैयारी का तरीका स्टूडेंट के कोर्स, समय, आर्थिक स्थिति और चुनी गई परीक्षा पर निर्भर करता है.

जामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) से तैयारी

जामिया में UPSC की तैयारी के लिए रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) संचालित की जाती है. यह विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर कोचिंग एंड करियर प्लानिंग के अंतर्गत काम करती है. यहां सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए क्लास, टेस्ट और स्टडी मटेरियल जैसी सुविधाएं दी जाती हैं.

फ्री कोचिंग: चयनित अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग मिलती है. प्रवेश परीक्षा: कोचिंग में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम पर और जरूरत के अनुसार इंटरव्यू के आधार पर होता है. लाइब्रेरी और टेस्ट: छात्रों को पढ़ाई के लिए उपयोगी किताबें, रेगुलर टेस्ट और परीक्षा से संबंधित गाइंडेंस मिलता है.

एलिजिबिलिटी चेक करना जरूरी

ध्यान दें कि RCA की कोचिंग के लिए एलिजिबिलिटी की शर्तें होती हैं. 2026-27 के सिविल सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदायों, SC, ST और महिलाओं के एलिजिबल अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग के साथ हॉस्टल की सुविधा का प्रावधान था. रेगुलर कोर्स में नामांकित छात्रों के लिए इस प्रोग्राम की एलिजिबिलिटी अलग से चेक करना जरूरी है.

कॉलेज की पढ़ाई के साथ सेल्फ स्टडी

जो छात्र किसी रेगुलर UG या PG कोर्स में पढ़ रहे हैं, वो अपनी कक्षाओं के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. इसके लिए वो आमतौर पर इन तरीकों को अपना सकते हैं:

  • UPSC के सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से शुरुआत करना.
  • NCERT की किताबों से इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थव्यवस्था के बेसिक को समझ बनाना.
  • रोजाना अखबार और सरकारी योजनाओं से जुड़े करेंट अफेयर्स पढ़ना.
  • रेगुलर रूप से MCQ हल करना और आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करना.
  • SSC, बैंकिंग और रेलवे की तैयारी के लिए मैथ्स, रीजनिंग, अंग्रेजी और जनरल अवेयरमनेस पर ध्यान देना.

क्या जामिया से पढ़ने पर सरकारी नौकरी मिलना आसान है?

जामिया में पढ़ने से अपने आप सरकारी नौकरी नहीं मिलती. चयन के लिए संबंधित परीक्षा की पात्रता पूरी करना, सिलेबस के अनुसार तैयारी करना और निर्धारित चयन प्रक्रिया पास करना जरूरी है. RCA की कोचिंग और गाइडेंस तैयारी में मदद कर सकते हैं, लेकिन सफलता अभ्यर्थी की मेहनत और प्रदर्शन पर निर्भर करती है.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button