technology

महंगे हुए iQOO और Redmi के स्मार्टफोन, 14000 रुपये तक बढ़ी कीमत

August 15, 2026

भारत में स्मार्टफोन खरीदने वालों को एक और झटका लगा है. आईकू ने एक साथ आईकू 15, आईकू 15आर और आईकू नियो 10 की कीमतें बढ़ा दी हैं. वहीं शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने भी रेडमी टर्बो 5 की कीमत बढ़ाई है. इन फोन की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट की लागत लगातार बढ़ रही है. इससे बजट से लेकर फ्लैगशिप स्मार्टफोन तक महंगे हो रहे हैं.

आईकू 15 सबसे ज्यादा महंगा

आईकू 15 की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है. इसका 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल अब 85,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 72,999 रुपये थी. वहीं 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत अब 93,999 रुपये हो गई है, जो लॉन्च के समय 79,999 रुपये थी. आईकू 15आर की कीमत भी बढ़ी है. इसका 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल अब 53,999 रुपये, 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल 59,999 रुपये और 12 जीबी + 512 जीबी मॉडल 66,999 रुपये का हो गया है.

आईकू नियो 10 और रेडमी टर्बो 5 भी महंगे

आईकू नियो 10 की 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत अब 43,999 रुपये और 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल की कीमत 48,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा रेडमी टर्बो 5 की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये से बढ़कर 41,999 रुपये हो गई है. इसका 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल अब 46,999 रुपये में लिस्ट है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 40,999 रुपये थी. इस तरह आईकू और रेडमी दोनों के कई फोन अब पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत पर उपलब्ध हैं.

कौनसा कितना महंगा हुआ स्मार्टफोन

स्मार्टफोन लॉन्च कीमत नई कीमत
आईक्यूओओ 15 ₹72,999 ₹85,999
आईक्यूओओ 15आर ₹44,999 ₹53,999
आईक्यूओओ नियो 10 ₹33,999 ₹43,999
रेडमी टर्बो 5 ₹37,999 ₹41,999

रैम संकट से क्यों बढ़ रही हैं फोन की कीमतें?

स्मार्टफोन की कीमतों में यह बढ़ोतरी मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट की लगातार बढ़ती लागत के बीच हुई है. इनमें डीआरएएम और नैंड जैसे कंपोनेंट शामिल हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के कारण रैम निर्माता अपनी सप्लाई का बड़ा हिस्सा एआई डेटा सेंटर के लिए इस्तेमाल होने वाली मेमोरी की ओर भेज रहे हैं. इसके अलावा स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनियां हाई-बैंडविड्थ मेमोरी के प्रोडक्शन पर भी ज्यादा ध्यान दे रही हैं. इससे सामान्य मेमोरी चिप की सप्लाई कम हो रही है और उसकी कीमत बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: टीवी पर अब ज्यादा विज्ञापन दिखेंगे? सरकार ने 20 साल पुराना 12 मिनट का नियम हटाया

विशाल मैथिल

विशाल मैथिल

भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.

Read More

google button