business-finance

IPO News: 1 घंटे में 100% भरा आईपीओ, GMP दिखा रहा 260 रुपये का फायदा, 3 दिन मिलेगा दांव लगाने का मौका

July 28, 2026

Jul 28, 2026 12:31 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Poojaa Precision Engg के आईपीओ महज 1 घंटे में ही 100 प्रतिशत भर गया है
  • इस आईपीओ का जीएमपी आज 260 रुपये है
Poojaa Precision Engg ipo GMP reached 260 rupee

Poojaa Precision Engg ipo ग्रे मार्केट में अच्छी स्थिति में है।

IPO News: ग्रे मार्केट में इस समय एक आईपीओ को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हम बात कर रहे हैं Poojaa Precision Engg की। आईपीओ के खुलते ही दांव लगाने की निवेशकों में होड़ सी मची हुई है। जिसकी वजह 1 घंटे के अंदर ही आईपीओ 100 प्रतिशत भर गया है। 11 बजे तक के डाटा के अनुसार आईपीओ को लगभग 2 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था। रिटेल कैटगरी में सबसे अधिक तीन गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड (Poojaa Precision Engg Price Band)

Poojaa Precision Engg रिटेल निवेशकों के लिए 28 जुलाई से 31 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 159.83 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित हैं। आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 285 रुपये से 301 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।

इस आईपीओ का लॉट साइज कंपनी ने 400 शेयरों का बनाया गया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 800 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 240800 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।

ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा है आईपीओ (Poojaa Precision Engg GMP Today)

एसएमई सेगमेंट के इस आईपीओ की स्थिति ग्रे मार्केट में मजबूत बनी हुई है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज मंगलवार को 260 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आज का जीएमपी आईपीओ की 86 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्टिंग करने के संकेत दे रहा है। बता दें, आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 260 रुपये और सबसे कम जीएमपी 195 रुपये प्रति शेयर रहा है।

एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 27 जुलाई को खुला था। आईपीओ एंकर निवेशकों से 45.14 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रहा है। बता दें, एंकर निवेशकों को जारी किए गए 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिन का ही है।

आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी

106.34 करोड़ रुपये का प्रयोग कंपनी मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनाने के लिए करेगी। वर्किंग कैपिटल के लिए कंपनी 30 करोड़ रुपये का उपयोग करेगी। बाकि अन्य पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए होगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें