business-finance

एंकर निवेशकों के बीच छा गया IPO, सचिन तेंदुलकर से माधुरी दीक्षित तक से कनेक्शन

August 28, 2026

Aug 28, 2026 10:06 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • अगस्त 2015 में बनी पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड एक मल्टी-ब्रांड लक्जरी ओमनी-चैनल फैशन प्लेटफॉर्म है
  •  680 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पूरी तरह से 1.18 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है
Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर से कनेक्शन

Purple style labs ipo: शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर और माधुरी दीक्षित जैसी बड़ी सेलिब्रिटीज के सपोर्ट वाली कंपनी पर्पल स्टाइल लैब्स के आईपीओ का इंतजार खत्म होने वाला है। यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 31 अगस्त से ओपन हो रहा है। वहीं, एंकर निवशकों के लिए दांव लगाने का शुक्रवार को मौका था। इस आईपीओ को एंकर निवेशकों से तगड़ा रेस्पॉन्स मिला है। कंपनी में 10 एंकर निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई और 5,321,739 इक्विटी शेयर अलॉट किए गए हैं। बता दें कि 575 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की एंकर इन्वेस्टर अलॉटमेंट कीमत पर 306 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर निवशकों को अलॉट किए गए कुल 5,321,739 इक्विटी शेयरों में से 1,739,192 इक्विटी शेयर (यानी कुल अलॉटमेंट का 32.68%) तीन स्कीमों के जरिए दो घरेलू म्यूचुअल फंड्स को अलॉट किए गए।

कौन-कौन है निवेशक?

बड़े निवेशकों में ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, जुपिटर इंडिया फंड, द जुपिटर ग्लोबल फंड-जुपिटर इंडिया सेलेक्ट, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ITI मल्टी कैप फंड, ITI फ्लेक्सी कैप फंड, सिंगुलैरिटी इक्विटी फंड I, इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज (एशिया), मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) और BoFA सिक्योरिटीज यूरोप SA – ODI शामिल हैं।

आईपीओ की डिटेल्स

बता दें कि सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार, 31 अगस्त को खुलेगा और बुधवार, 2 सितंबर तक खुला रहेगा। प्राइस बैंड 546 रुपये से 575 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। 680 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पूरी तरह से 1.18 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है। इसमें ऑफर-फॉर-सेल का कोई हिस्सा नहीं है। आईपीओ में नेट ऑफर का 75% तक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए कम से कम 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए और कम से कम 10% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व किया गया है।

अगर आईपीओ लॉट साइज की बात करें तो 26 शेयर तय किया गया है, जिसके लिए रिटेल इन्वेस्टर्स को कम से कम 14,950 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा। एक्सिस कैपिटल और IIFL कैपिटल सर्विसेज इस आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स हैं। आईपीओ अलॉटमेंट की बात करें तो गुरुवार, 3 सितंबर को फाइनल होने की उम्मीद है। आईपीओ को सोमवार, 7 सितंबर को NSE और BSE दोनों पर लिस्ट होने का प्रस्ताव है।

कंपनी के बारे में

अगस्त 2015 में बनी पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड एक मल्टी-ब्रांड लक्जरी ओमनी-चैनल फैशन प्लेटफॉर्म है। यह पर्नियाज पॉप-अप शॉप (PPUS) के तहत काम करता है। यह महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों, ज्वेलरी, एक्सेसरीज और बच्चों के कपड़ों जैसे लक्जरी फैशन प्रोडक्ट्स का एक खास कलेक्शन पेश करता है। 31 मार्च 2026 तक, कंपनी 1109 एक्टिव डिजाइनर ब्रांड्स से प्रोडक्ट्स लेती है, जिनमें सीमा गुजराल, अनुश्री रेड्डी, अमित अग्रवाल और रोहित गांधी व राहुल खन्ना शामिल हैं। बता दें कि सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित इस कंपनी के निवेशकों में रहे हैं।