IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग एक बार फिर आईपीएल से टकराने जा रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल के 12वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.
IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग एक बार फिर आईपीएल से टकराने जा रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल के 12वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/08/ipl-vs-psl-2026-10-08-17-18-47.jpg)
IPL vs PSL
IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग का 12वां सीजन एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग से टकराने वाला है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग के 12वें सीजन की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. PCB द्वारा घोषित विंडो के मुताबिक, PSL 2027 का आयोजन 18 मार्च से 2 मई के बीच किया जाएगा. तारीखों के इस ऐलान के साथ ही यह साफ हो गया है कि यह लगातार तीसरा साल होगा, जब पीएसएल का शेड्यूल सीधे तौर पर दुनिया की सबसे अमीर लीग इंडियन प्रीमियर लीग से टकराएगा.
लगातार तीसरे साल क्यों टकरा रही हैं दोनों लीग?
साल 2016 में अपनी शुरुआत से लेकर 2024 तक पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन हमेशा फरवरी और मार्च के महीने में किया जाता रहा था. लेकिन पिछले दो सालों में ICC के बड़े टूर्नामेंट्स के कारण इसके शेड्यूल में भारी बदलाव करना पड़ा. साल 2025 में पाकिस्तान द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी और 2026 में भारत-श्रीलंका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के चलते पीसीबी को PSL के लिए अपनी विंडो अप्रैल-मई की तरफ शिफ्ट करनी पड़ी थी. अब साल 2027 में भी पीसीबी अपनी पुरानी फरवरी-मार्च वाली विंडो में वापस नहीं लौट पाया है.
PSL 2027, to be held from March 18 to May 2, will clash with IPL for the third straight season https://t.co/BHcxQCm3dnpic.twitter.com/WYKGGZhqpX
— Cricinfo (@cricinfo) October 8, 2026
जनवरी-फरवरी विंडो पर क्यों नहीं बनी बात?
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सुपर लीग के टीवी और डिजिटल राइट्स संभालने वाली कंपनी 'वली टेक्नोलॉजीज' और कुछ टीमें मार्च से मई के बीच मैच कराने के फैसले से खुश नहीं थीं. उनका कहना था कि रमजान के पवित्र महीने में कंपनियां अपना ज्यादातर विज्ञापन बजट खर्च कर देती हैं, जिससे बाद में ब्रॉडकास्टर्स (मैच दिखाने वाले चैनलों) को बहुत कम कमाई होती है. इस नुकसान से बचने के लिए बोर्ड की मीटिंग में जनवरी-फरवरी में टूर्नामेंट कराने की बात भी हुई थी, लेकिन खराब मौसम और तैयारियों की कमी की वजह से ऐसा नहीं हो पाया.
🚨 BREAKING UPDATE 🚨
PSL 2027 TO CLASH WITH IPL AGAIN!
PSL 2027 will be played from March 18 to May 2, once again clashing with the IPL for the third straight season.
PSL really wants to compete with the IPL! 😂
IPL vs PSL — another direct battle for fans, players and… pic.twitter.com/d16Odro119
— manzur shaban (@Manzurshaban123) October 8, 2026
दरअसल, पीएसएल के चार मुख्य मैदानों में से तीन (लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी) पंजाब प्रांत में हैं, जहां जनवरी-फरवरी के दौरान कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण मैच कराना लगभग नामुमकिन होता है. जब मीटिंग में तारीखों को लेकर बात नहीं बनी, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सभी 8 टीमों से ईमेल के जरिए वोटिंग कराई. इस वोटिंग में ज्यादातर टीमों ने मार्च से मई के बीच ही टूर्नामेंट कराने का समर्थन किया, क्योंकि वे मौसम की वजह से मैच रद्द होने का जोखिम नहीं उठाना चाहती थीं.
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 8, 2026
आईपीएल से टक्कर होने पर PCB को होगा नुकसान ?
भले ही बीसीसीआई ने IPL 2027 की आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन आईपीएल का मार्च के आखिरी हफ्ते से मई के अंत तक चलना तय रहता है. ऐसे में दोनों लीग्स का एक ही समय पर होना पीएसएल के लिए बड़ी चुनौती होगा. आईपीएल के चलते दुनिया के टॉप विदेशी खिलाड़ी भारत में खेलते नजर आते हैं, जिससे पीएसएल को बड़े स्टार खिलाड़ियों की कमी और व्यूअरशिप (TRP) के मामले में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले बिखरा पंजाब किंग्स का सपोर्ट स्टाफ, रिकी पोंटिंग को है इन 3 बड़े कोचों की तलाश
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें