Apple ने iPhone 18 Pro की अमेरिकी शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर रखी है. यह कीमत 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर है और इसका शुरुआती स्टोरेज भी 256GB बताया गया है.
Apple ने iPhone 18 Pro की अमेरिकी शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर रखी है. यह कीमत 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर है और इसका शुरुआती स्टोरेज भी 256GB बताया गया है.
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/09/i-phone-18-pro-launched-2026-09-09-23-24-03.jpg)
i phone 18 pro launched
I phone 18 series: Apple का मेगा इवेंट शुरू हो चुका है और कंपनी ने इस बार अपने नए प्रोडक्ट्स को लेकर बड़ा सरप्राइज दिया है. इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ नए AirPods भी पेश किए गए हैं. इसके अलावा लंबे समय से चर्चा में चल रहे Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर भी टेक्नोलॉजी की दुनिया में काफी उत्सुकता है.
iPhone 18 Pro की कीमत कितनी है?
Apple ने iPhone 18 Pro की अमेरिकी शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर (करीब 1.06 लाख रुपये) रखी है. यह कीमत 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की बताई गई है. वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर (करीब 1.15 लाख रुपये) है. Pro Max के बेस वेरिएंट में भी 256GB स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है.हालांकि, ये सीधे डॉलर से रुपये में किया गया अनुमान है. इसमें भारत में लगने वाले टैक्स, ड्यूटी और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. इसलिए भारत में फोन की वास्तविक कीमत इससे ज्यादा हो सकती है.
भारत में कितनी हो सकती है कीमत?
Apple ने अभी भारतीय बाजार के लिए iPhone 18 Pro की कीमत (256 GB) 1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की कीमत (256 GB) 1,79,900 . ऐसे में भारतीय कीमत का सटीक आंकड़ा फिलहाल सामने नहीं आया है. कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही भारत में इनकी वास्तविक कीमत स्पष्ट होगी.
फोल्डेबल iPhone की भी एंट्री
इस साल Apple के इवेंट में सबसे बड़ा आकर्षण कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स में इसे iPhone Duo या iPhone Fold Ultra नाम दिए जाने की चर्चा है. यह फोन सामान्य iPhone मॉडल से अलग फोल्ड होने वाली स्क्रीन के साथ आ सकता है.फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Apple की एंट्री को कंपनी की रणनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. हालांकि, फोन के नाम और कई फीचर्स को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.
नए AirPods भी लॉन्च
Apple ने इवेंट के दौरान नए AirPods भी पेश किए हैं. कंपनी के ऑडियो प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में यह नया अपडेट यूजर्स के लिए खास आकर्षण बना हुआ है. कुल मिलाकर Apple का यह इवेंट iPhone 18 Pro सीरीज, नए AirPods और संभावित फोल्डेबल iPhone की वजह से काफी खास माना जा रहा है. अब सबसे ज्यादा नजर इस बात पर है कि भारत में नए iPhones की आधिकारिक कीमत कितनी रखी जाती है.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें