CG Illegal Sand Transport: जिले में चल रहे अवैध रेत परिवहन (CG Illegal Sand Transport) के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बंसल न्यूज की खबर के बाद राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने रात में दबिश देकर 6 हाइवा वाहन जब्त किए हैं। दो रातों में हुई इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की टीम ने वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/09/screenshot-2026-09-09-232148-2026-09-09-23-22-03.png)
8 सितंबर की रात पकड़े गए 4 हाइवा
जानकारी के अनुसार 8 सितंबर की रात संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन (CG Illegal Sand Transport) करते हुए 4 हाइवा वाहन पकड़े। जांच के दौरान वाहनों से रेत परिवहन से जुड़े दस्तावेज और खनिज रॉयल्टी (Mineral Royalty) की जानकारी ली गई। नियमों का पालन नहीं मिलने पर वाहनों को जब्त कर लिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले में रात के समय रेत परिवहन करने वालों के बीच भी हड़कंप की स्थिति है।
यह भी पढ़ें: RTE पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब, हर स्कूल की आरक्षित सीटों का देना होगा हिसाब
7 सितंबर को भी हुई थी कार्रवाई
इससे पहले 7 सितंबर की रात करीब 2 बजे राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 हाइवा वाहन जब्त किए थे। दोनों वाहनों के खिलाफ अवैध रेत परिवहन के मामले में कार्रवाई की गई। (CG Illegal Sand Transport) इस तरह लगातार दो रातों में कुल 6 हाइवा जब्त किए गए हैं। प्रशासन की टीम ने अवैध उत्खनन (Illegal Mining), अवैध भंडारण (Illegal Storage) और अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/09/screenshot-2026-09-09-232143-2026-09-09-23-22-03.png)
यह भी पढ़ें: MP Police Bharti 2026: मध्यप्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर भर्ती का ऐलान, 22 सितंबर से कर सकते हैं अप्लाई, नोटिफिकेशन देखें
रात के अंधेरे में चल रहा था खेल
धमतरी जिले में लंबे समय से अवैध रेत भंडारण (CG Illegal Sand Transport) और परिवहन को लेकर सवाल उठ रहे थे। आरोप है कि रात के अंधेरे में बिना वैध खनिज रॉयल्टी के हाइवा वाहनों से रेत का परिवहन किया जा रहा था। कई जगहों पर रेत के अवैध भंडारण का खेल भी जारी होने की शिकायतें सामने आई थीं। बंसल न्यूज ने इस पूरे मामले को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद विभागीय अमले ने सक्रिय होकर कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें:CG JOB NEWS: छत्तीसगढ़ में 1812 पदों पर भर्ती, व्याख्याता से सहायक शिक्षक तक के पद, सितंबर में आवेदन शुरू
संयुक्त टीम की कार्रवाई जारी
प्रशासन की इस कार्रवाई में राजस्व विभाग (Revenue Department), पुलिस और खनिज विभाग (Mineral Department) की संयुक्त टीम शामिल रही। अधिकारियों ने अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर निगरानी बढ़ा दी है। दो रातों में 6 हाइवा जब्त होने के बाद अब अवैध रेत कारोबार से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना है। प्रशासन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/09/screenshot-2026-09-09-232014-2026-09-09-23-22-03.png)
यह भी पढ़ें: 1980s Retro AI Trend: साय कैबिनेट के सभी मंत्री दिखे 80s के अंदाज में, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं AI तस्वीरें