education

Internship: विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका, 27 सितंबर तक करें आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

September 20, 2026

Internship: विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका, 27 सितंबर तक करें आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौकाImage Credit source: Getty Images

विदेश मंत्रालय (MEA) ने अक्टूबर सेशन के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के आवेदन शुरू कर दिए हैं. इस प्रोग्राम के जरिए युवाओं को मंत्रालय के कामकाज और विदेश नीति से जुड़े कार्यों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इंटर्नशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 10,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा. इसके अलावा यात्रा से जुड़े कुछ खर्चों की सुविधा भी मिलेगी. मंत्रालय ने प्रोग्राम में योग्यता के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि, क्षेत्र और लैंगिक विविधता को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया है.

27 सितंबर तक करें आवेदन

MEA इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई सभी शर्तों और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी जरूर देखनी चाहिए.

कब-कब होंगे चयन से जुड़े चरण?

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 अक्टूबर 2026 को शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों और इंटरव्यू से जुड़ी जानकारी जारी की जाएगी. इसके बाद 17 अक्टूबर को DVC के जरिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट 23 अक्टूबर 2026 को घोषित की जाएगी.

कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता?

इंटर्नशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 10,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. इसका उद्देश्य इंटर्न के बुनियादी खर्चों में मदद करना है. इसके साथ ही मंत्रालय दिल्ली और उम्मीदवार के मूल राज्य की राजधानी या संबंधित कॉलेज/विश्वविद्यालय के स्थान के बीच प्रचलित इकोनॉमी क्लास हवाई किराए के आधार पर एक बार आने-जाने का यात्रा खर्च भी देगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

यह प्रोग्राम भारतीय नागरिकों के लिए है. आवेदन के समय उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनकी इंटर्नशिप उनके फाइनल ईयर के पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा होनी चाहिए.

उम्र की शर्त भी जरूरी

उम्मीदवार की उम्र इंटर्नशिप वाले वर्ष में 31 दिसंबर तक 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता जांच लेनी चाहिए.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button