Indore Rahul Gandhi Chhatron ki Goonj: मध्यप्रदेश केइंदौर में छात्रों की गूंज (Chhatron Ki Goonj Indore) कार्यक्रम में विपक्ष के नेता राहुल गांधी स्टूडेंट्स से बातचीत की। उन्होंने स्टूडेंट्स की समस्याएं सुनीं और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में ओबीसी आरक्षण, शिक्षक भर्ती और नर्सिंग भर्ती का मुद्दा उठा।
'कोई भी देश स्टूडेंट के बिना स्ट्रॉन्ग नहीं बन सकता'
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि स्टूडेंट देश का भविष्य हैं। कोई भी देश स्टूडेंट के बिना स्ट्रॉन्ग नहीं बन सकता है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि स्टूडेंट हम्बल होते हैं, कभी डरते नहीं है, युवा ईमानदार होते हैं। आज देश का स्टूडेंट खुश नहीं है। स्टूडेंट आज भविष्य को लेकर चिंतित है।
स्टूडेंट्स ने राहुल गांधी को बताईं समस्याएं
स्टूडेंट्स ने राहुल गांधी से कहा कि हर तरफ फर्जीवाड़ा चल रहा है। भर्ती निकालकर पद को होल्ड कर दिया जाता है। आज हमारी मानसिक हालत खराब हो गई है। ओबीसी आरक्षण और कोर्ट का हवाला देकर पद होल्ड कर दिए जाते हैं। 13 फीसदी ओबीसी आरक्षण के नाम पर हमें परेशान किया जाता है। स्टूडेंट्स ने राहुल गांधी से कहा कि आप इस दलदल से हमें बाहर निकालें।
छात्रों की गूंज में उठा नर्सिंग भर्ती का मुद्दा
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में नर्सिंग भर्ती का मुद्दा गूंजा। नर्सिंग स्टूडेंट ने कहा कि 3 साल की डिग्री 6 साल में पूरी नहीं हुई। भोपाल में 1 महीने तक विरोध किया कुछ हल नहीं निकला।
शिक्षक भर्ती वर्ग-2, वर्ग-3 पदवृद्धि का मुद्दा
शिक्षक भर्ती कैंडिडेट दीप्ति सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी से कहा कि परीक्षा पास करने के बाद भी मुझे नियुक्ति नहीं दी। लेकिन हमारे लिए उनके पास सीट नहीं है। हम एक साल से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन भोपाल में चल रहा है, लेकिन हमारी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। DPI, मंत्री जी के यहां हम जाते थे। लेकिन जैसे कुत्ते को भगाते हैं, वैसे ही हमें भगाया गया।
ये खबर भी पढ़ें: राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम स्थल पर पुलिस और कांग्रेस मैनेजमेंट टीम के बीच विवाद
हिंसा और नफरत स्टूडेंट मिटा सकता है, अंधभक्त नहीं
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हम चाहते हैं कि जो आपके दिल में उम्मीद टूटी है, वो एक बार फिर तेजी से वापस आए। आप फिर से शिक्षा में, सिस्टम में विलीव करना शुरू करो। जो आपकी स्ट्रेंथ है, जिज्ञासा, ईमानदारी, कंपैशन, लव, अफेक्शन। एक बार फिर देश इन क्वालिटी के बल पर चले। जो आज देश में हिंसा, नफरत फैलाई जा रही है। उसको आप ही मिटा सकते हो। स्टूडेंट मिटा सकता है, अंधभक्त कभी नहीं मिटा सकता।
ये खबर भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में मिलेगी 20% तक छूट, जानें कैसे उठाएं फायदा
'हम स्टूडेंट का हिंदुस्तान चाहते हैं'
राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स से कहा कि हम स्टूडेंट का हिंदुस्तान चाहते हैं। अंधभक्त का हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं। हिंसा-नफरत का हिंदुस्तान नहीं चाहते। आपका हिंदुस्तान चाहते हैं, आपकी आवाज सुनना चाहते हैं। आप इस देश के भविष्य हो, ये आप कभी मत भूलो।