Sep 06, 2026 08:21 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- LPG Price Today: 1 सितंबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी
- तब कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 11 रुपये तक बढ़ गया था

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज रविवार को कोई बदलाव नहीं किया गया है।
LPG Price Today: पेट्रोल और डीजल की तरह आज रविवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिली है। इसी महीने की पहली तारीख यानी 1 सितंबर को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 11 रुपये तक बढ़ गया था। इससे पहले जुलाई और अगस्त के महीने में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती देखने को मिली थी। दोनों महीने का मिलाकर करीब 400 रुपये तक तब दाम घट गए थे। हालांकि, मार्च से अबतक घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इजाफा ही हुआ है। यह बढ़ोतरी 100 रुपये से कम ही है।
दो बार बढ़ा घरेलू सिलेंडर का दाम (LPG Price hike)
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में मार्च के महीने में 60 रुपये और फिर 7 जून को 29 रुपये तक बढ़ाया गया था। बता दें, फरवरी से अबतक कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट काफी बढ़ा है। 31 दिसंबर 2026 को कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 1580.50 रुपये था। वहीं, दिल्ली में दाम 2747.50 रुपये के स्तर पर 1 सितंबर को पहुंच गया था। यानी कीमतों में 1167 रुपये की बढ़ोतरी महज इस साल देखने को मिली है।
घरेलू सिलेंडर का कितना है रेट
6 सितंबर को इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये में बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में इसका रेट 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है।
कॉमर्शियल सिलेंडर कितना है रेट (Commercial Cyilender Price Today)
दिल्ली में आज रविवार को कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 2747.50 रुपये के स्तर पर है। कोलकाता में 2884 रुपये, मुंबई में इसका दाम 2701 रुपये और चेन्नई में 2916.50 रुपये में कॉमर्शियल सिलेंडर बिक रहा है। 1 सितंबर को दो महीने की कटौती के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए थे।
भारत के एलपीजी इम्पोर्ट को लगा था झटका
युद्ध की वजह से भारत जो एलपीजी इम्पोर्ट को तगड़ा झटका लगा था। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कतर सहित कई अन्य अरब देशों से आयात करता था। लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की वजह से सप्लाई चेन टूट गई है। आयात रूक गया।
केंद्र सरकार ने नए हालात में तुरंत नियमों में कड़ाई की। और घरेलू प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया। अब गांव मे 45 दिन और शहर में 25 दिन से पहले बुकिंग नहीं की जा सकती है। बता दें, केंद्र सरकार ने ऑयल रिफानरी कंपनियों को एलपीजी प्रोडक्शन का एक टारगेट सेट किया है। इसके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया से सहित अन्य देशों से एलपीजी आयात कर रहा है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
See Less