LIVE Cricket Score & Updates
-
17 Aug 2026 01:30 PM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE: छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी
श्रीलंका की ढहती पारी को सोनल और डिकवेला ने संभाल लिया है. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई. दोनों ने मिलकर 80 गेंदों पर 50 रन पूरे किए.
-
17 Aug 2026 12:50 PM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE: 100 रन के पार श्रीलंका
गॉल टेस्ट में दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है. दूसरा सेशन शुरू होते ही श्रीलंका की पहली पारी का स्कोर 100 रन के पार जा पहुंचा. सोनल और डिकवेला की जोड़ी क्रीज पर है.
-
17 Aug 2026 12:09 PM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE: लंच तक श्रीलंका- 99/5
गॉल टेस्ट में तीसरे दिन पहले सेशन यानी लंच तक का खेल खत्म हो चुका है. लंच तक श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 99 रन है. इन 5 विकेटों मे 2 विकेट मानव सुथार ने लिए हैं. वहीं सिराज, जडेजा और कुलदीप को 1-1 विकेट मिला है.
-
17 Aug 2026 11:59 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE: श्रीलंका की आधी टीम पहली पारी में आउट
गॉल टेस्ट में श्रीलंका पर टीम इंडिया का शिकंजा कसता ही जा रहा है. स्कोर बोर्ड पर अभी 100 रन भी नहीं लगे और उसके 5 विकेट गिर चुके हैं. श्रीलंका को 5वां झटका कप्तान धनंजय डि सिल्वा के तौर पर लगा, जो जडेजा का शिकार बने.
-
17 Aug 2026 11:19 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE Score: 60 रन के अंदर चौथा झटका
श्रीलंका को पहली पारी में चौथा झटका लग चुका है. गॉल टेस्ट में श्रीलंकाई टीम को ये झटका 59 रन के स्कोर पर लगा. कुलदीप ने कामिंडु मेंडिस का विकेट लिया, जिनका जबरदस्त कैच शुभमन गिल ने लपका.
-
17 Aug 2026 11:10 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE Score: मानव सुथार ने लिया एक और विकेट
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने अपना दूसरा शिकार किया. इस बार उन्होंने उडारा का विकेट लिया, जो 27 रन बनाकर आउट हुए. ये श्रीलंका को लगा तीसरा झटका रहा.
-
17 Aug 2026 10:58 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE Score: 50 रन के पार श्रीलंका
श्रीलंका ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 50 रन से ज्यादा का स्कोर बना लिया है. हालांकि, उसे 2 झटके भी लग चुके हैं. श्रीलंका को ये झटके सिराज और सुथार ने दिए हैं.
-
17 Aug 2026 10:39 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE Score: सुथार ने चांदीमल को किया आउट
शुभमन गिल ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए गेंद प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मानव सुथार को थमाई, जिन्होंने आते ही अपनी पहली ही गेंद पर दिनेश चांदीमल को आउट कर दिया. उन्होंने चांदीमल को पंत के हाथों कैच कराया, जो 4 रन बनाकर आउट हुए.
-
17 Aug 2026 10:35 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE: पहले झटके के बाद संभला श्रीलंका
श्रीलंका ने 7 ओवर के बाद 1 विकेट पर 27 रन अपनी पहली पारी में बना लिए हैं. चांदीमल और उडारा की जोड़ी क्रीज पर है.
-
17 Aug 2026 10:02 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE: सिराज ने श्रीलंका को दिया झटका
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में श्रीलंका को पहला झटका दिया. उन्होंने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर मधुश्का को स्लिप में देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच कराया. इस तरह स्कोर बोर्ड पर बगैर कोई रन लगे ही श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी टूट गई.
-
17 Aug 2026 09:52 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE: भारत की पहली पारी खत्म
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने बस 4 गेंदों का सामना किया. इतने में ही उसकी आखिरी जोड़ी टूट गई. प्रसिद्ध कृष्णा 2 रन बनाकर आउट हुए और उसी के साथ ही भारत की पारी भी खत्म हो गई. भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए. तीसरे दिन भारत सिर्फ 2 रन ही अपने स्कोर बोर्ड में जोड़ सका.
-
17 Aug 2026 09:44 AM (IST)
India vs Sri Lanka: गॉल टेस्ट का तीसरा दिन
गॉल में तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है. तीसरे दिन भारत दूसरे दिन के अपने स्कोर 9 विकेट पर 460 रन से आगे खेल रहा है. कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी क्रीज पर है.