India vs Afghanistan 1st T20:दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 (India vs Afghanistan 1st T20) मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए और भारत के सामने 157 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 14वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की टी20 सीरीज (India Vs Afghanistan) में 1-0 की बढ़त बना ली है।
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने सबसे ज्यादा धमाल मचाया। उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में 82 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। ईशान किशन ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 33 गेंदों में 42 रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम की जीत आसान कर दी।
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 13, 2026
भारत ने पहला विकेट जल्दी गंवाया
भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही थी। संजू सैमसन तीसरे ओवर में आउट हो गए। उन्होंने 8 गेंदों में 10 रन बनाए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने तेजी से रन बनाना शुरू किया। भारत ने पावरप्ले के 6 ओवर में ही 82 रन बना लिए। कप्तान श्रेयस अय्यर 8 रन और तिलक वर्मा 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
अर्शदीप ने झटके 3 विकेट
इससे पहले भारत के लिए अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती ने भी एक विकेट लिया और 4 ओवर में सिर्फ 16 रन दिए।
15 सितंबर को दूसरा टी20 मैच
अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने नाबाद 64 रन बनाए, लेकिन टीम 156 रन तक ही पहुंच सकी। अब सीरीज का दूसरा टी20 (India Vs Afghanistan) 15 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें: एशिया कप हॉकी में भारत का डंका, विमेंस के बाद मेंस जूनियर टीम ने भी जीता खिताब, फाइनल में साउथ कोरिया को धोया
क्रिकेट में पहली बार वंदे मातरम
📢 THE BIG CHANGE 🚨
In the first T20 match between Afghanistan and India, India's national song was sung first, followed by the national anthem. pic.twitter.com/2IzDsar4DN
— Mamta Jaipal (@ImMD45) September 13, 2026
भारत-अफगानिस्तान (India Vs Afghanistan) के बीच पहले टी20 से पहले बड़ा बदलाव देखने मिला। मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम गाया गया। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब मैच से पहले वंदे मातरम गाया गया है।
लेखक
![]()