Sun, 09 Aug 2026 11:15 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 09 Aug 2026 11:15 AM IST
सार
Best Place For Weekend Trip: इस बार स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन रविवार पड़ रहा है। ऐसे में आप चाहें तो दो दिन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। यहां हम आपको उसके लिए कुछ बजट फ्रैंडली आइडिया देंगे।
Best Place For Weekend Trip: अगर आप लंबे समय से कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन छुट्टी न मिलने की वजह से ट्रिप नहीं कर पा रहे हैं, तो 15 अगस्त का वीकेंड आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। 15 अगस्त 2026 को शनिवार है और इसके अगले दिन रविवार पड़ रहा है। ऐसे में आप शनिवार और रविवार की छुट्टी का इस्तेमाल करते हुए दो दिन की छोटी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप बहुत दूर या महंगी जगह पर जाएं।
दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों से कई ऐसी डेस्टिनेशन हैं, जहां कम बजट में वीकेंड एन्जॉय किया जा सकता है। दोस्तों या परिवार के साथ दो दिन की ट्रिप के लिए सही डेस्टिनेशन चुनकर आप कम समय और सीमित बजट में भी शानदार छुट्टियां बिता सकते हैं।
15 अगस्त वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन विकल्प - फोटो : AI
1. ऋषिकेश
वीकेंड पर घूमने के लिए ऋषिकेश एक लोकप्रिय विकल्प है। यहां गंगा किनारे समय बिताने के साथ घाटों पर घूमना और शाम की गंगा आरती का आनंद लिया जा सकता है। बजट में रहने के लिए यहां कई होटल और हॉस्टल के विकल्प भी मिल जाते हैं।
15 अगस्त वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन विकल्प - फोटो : AI
2. लैंसडाउन
अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांत पहाड़ी माहौल चाहते हैं तो लैंसडाउन जा सकते हैं। हरियाली से घिरे इस हिल स्टेशन पर दो दिन में कई खूबसूरत जगहें देखी जा सकती हैं। दोस्तों या पार्टनर के साथ वीकेंड ट्रिप के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
15 अगस्त वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन विकल्प - फोटो : AI
3. जयपुर
इतिहास, किले और राजस्थानी संस्कृति पसंद करने वालों के लिए जयपुर शानदार डेस्टिनेशन है। आमेर किला, हवा महल और सिटी पैलेस जैसी जगहों को दो दिन की ट्रिप में कवर किया जा सकता है। यहां स्ट्रीट फूड और लोकल मार्केट भी ट्रिप को खास बना सकते हैं।
विज्ञापन
15 अगस्त वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन विकल्प - फोटो : AI
4. आगरा
अगर आप दिल्ली-एनसीआर के आसपास रहते हैं तो आगरा दो दिन की बजट ट्रिप के लिए आसान विकल्प हो सकता है। ताजमहल के अलावा आगरा किला और स्थानीय बाजार घूमे जा सकते हैं। कम समय में ऐतिहासिक और फोटोजेनिक जगहें देखने के लिए यह डेस्टिनेशन बेहतर है।